फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जनस्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, मिले 40 अवैध कनेक्शन, 15 काटे

जनस्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, मिले 40 अवैध कनेक्शन, 15 काटे

Sat, 27 Oct 2018 01:25 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, मिले 40 अवैध कनेक्शन, 15 काटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहल। गांव गरवां में लोगों ने पेयजल सप्लाई की मुख्य लाइन में अवैध कनेक्शन कर कोई खेतों में सिंचाई कर रहा था तो कोई जमीनी पानी मीठा करने के लिए बोरवेल में पानी डाल रहा था। अवैध कनेक्शन भी एक-दो नहीं बल्कि 40 मिले हैं। पब्लिक हेल्थ विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 अवैध कनेक्शन काट दिए, जबकि अन्य को काटने का कार्य चल रहा है। विभाग ने यह कार्रवाई गरवां गांव के ग्रामीणों द्वारा पानी की समस्या को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की है। इसके अलावा लोगों को चेतावनी दी कि या तो वे अवैध कनेक्शन हटाकर अपने कनेक्शन वैध करवा लें अन्यथा विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि भिवानी जिले की टेल पर स्थित गरवां गांव में लंबे समय से पेयजल समस्या बनी हुई है। विभाग ने पानी समस्या की जांच करवाई तो पाया कि गांव में लोगों ने अवैध कनेक्शन कर पेेयजल सप्लाई को बाधित कर रखा है।
ऐसे पता लगा अवैध कनेक्शन का
टीम ने सबसे पहले गांव की ऊंचाई वाले मकानों पर जाकर पानी की स्थिति को जांचा। लोगों ने बताया कि उनके घरों में कई दिनों से पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंची है। इस पर टीम ने करीब डेढ घंटा तक सप्लाई चलाई तो शिकायत सही निकली। इस पर टीम ने लाइन को चेक करना शुरू किया तो मेन लाइन में ही अवैध कनेक्शन मिले। टीम को अब तक 40 कनेक्शन मिले हैें।
विज्ञापन

पेयजल की मेन लाइन से खेतों में सिंचाई
विभागीय कर्मचारी इस बात को लेकर चिंतित थे कि गांव में आखिर पेयजल समस्या का कारण क्या है। लेकिन, जब जांच की तो टीम ने पाया कि कुछ किसान मेन लाइन से कनेक्शन लेकर खेतों में सिंचाई में जुटे हैं। इसके अलावा कुछ लोग मेन लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर घरों में बने बोर में डाल रहे थे ताकि बोर का खारा पानी मीठा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरवां जलघर से जुड़ा है पातवान गांव, वहां भी समस्या
जनस्वास्थ्य विभाग ने गरवां गांव में स्वतंत्र जलघर बनाया हुआ है। इस जलघर से ही पातवान गांव को भी सप्लाई जाती है। गरवां गांव में पानी सप्लाई लाइन में बने अवैध कनेक्शन के कारण पातवान भी पेयजल समस्या से जूझ रहा है। टीम में शामिल जेई सचिन कौशिक ने बताया कि विभाग के एक्सईएन फूलसिंह तंवर, एसडीओ नितिन मोदी के निर्देश पर जब अभियान चलाया तो इस गड़बड़ी का पता चल सका। गांव में चलाए अभियान में सरपंच सोनिया रानी, पंच बजरंग, कैप्टन लालचंद, अनिल गरवा, कैप्टन बनवारी लाल, जयबीर, विनोद, अजय, लाला सहित अन्य लोगों को बहुत सहयोग मिला।

वर्जन
गरवां गांव में पेयजल समस्या को लेकर गांव की सप्लाई लाइन की जांच की गई। इसमें करीब 40 ऐसे अवैध कनेक्शन मिले जिसमें अधिकतर मेन लाइन से किए गए थे। कुछ खेतों में सिंचाई भी कर रहे थे। विभाग की टीम ने 15 कनेक्शनों को काट दिया है। व्यवस्था सही होने तक अभियान जारी रहेगा।
-सचिन कुमार, जेई जनस्वास्थ्य विभाग।
्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed