फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जिलास्तरीय कार्यक्रम में नजर आए सिर्फ प्रतिभागी बच्चे और निर्णायक मंडल के सदस्य

जिलास्तरीय कार्यक्रम में नजर आए सिर्फ प्रतिभागी बच्चे और निर्णायक मंडल के सदस्य

Thu, 25 Oct 2018 01:18 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
जिलास्तरीय कार्यक्रम में नजर आए सिर्फ प्रतिभागी बच्चे और निर्णायक मंडल के सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। पंचायत भवन में जिला प्रशासन की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जिलास्तरीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा थे, मगर वे नहीं आए। यहां भले ही कार्यक्रम जिलास्तरीय था लेकिन सिर्फ प्रतिभागी और निर्णायक मंडल के सदस्य ही कार्यक्रम में दिखे। अन्य हॉल खाली रहा। शिक्षामंत्री के नहीं आने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। वे भी कुछ मिनट बाद चले गए। इस दौरान भी बच्चे बाहर पार्क में अपनी तैयारी करने में जुटे रहे। कार्यक्रम में कम लोगों के आने के कारण प्रतिभागी विद्यार्थियों को भी निराशा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं भिवानी से विधायक घनश्याम दास सर्राफ ने की और बवानीखेड़ा से विधायक बिशंभर वाल्मीकि विशिष्ट अतिथि थे।
जिला स्तरीय समारोह में अपनी शानदार प्रस्तुतियों से महर्षि वाल्मीकि को नमन किया। प्रतिभागी बच्चों ने भाषण के माध्यम से भगवान वाल्मीकि के जीवन व उपदेश पर प्रकाश डाला। पेंटिंग प्रतियोगिता में खगेश ने पहला, नैंसी सांगवान ने दूसरा और गीतम ने तीसरा स्थान हासिल किया। मंजूशा, सागरिक, नीना और विजय लक्ष्मी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। भाषण प्रतियोगिता में मानसी ने पहला, साक्षी ने दूसरा और साहिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। डॉ. कल्पना, पुष्पा शर्मा और ममता रेवाड़ी निर्णायक मंडली में शामिल थीं। कार्यक्रम का संचालन कल्याण विभाग से रविंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि भारत संत महात्माओं की पावन पवित्र भूमि हैं। यहां समय-समय पर ऋषि-मुनियों ने मानव जाति के कल्याण के लिए संदेश दिया है। भगवान वाल्मीकि ने भी रामायण की रचना से समाज को सही रास्ता दिखाने का काम किया है। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भगवान वाल्मीकि का जीवन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षाएं सभी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। बवानीखेड़ा से विधायक बिशंबर वाल्मीकि ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से एक आदर्श भाई, आदर्श पिता और आदर्श पत्नी धर्म की पालना करने का संदेश दिया जो सबसे जरूरी है। भिवानी में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर छात्रावास के निर्माण के लिए वे विधायक सर्राफ को साथ लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलेंगे और भिवानी मेें उपयुक्त जगह पर छात्रावास का निर्माण करवाया जाएगा। छात्रावास के निर्माण के बारे में इससे पहले शिक्षा मंत्री द्वारा घोषणा की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठॉ. विक्रम सिंह, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश सचिव आजाद वाल्मीकि, करनैल बागड़ी और सुरेश डुलगच ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed