फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पुलिसकर्मियों के लिए बनाई वेबसाइट, शिकायत मिलने पर 24 से 4

पुलिसकर्मियों के लिए बनाई वेबसाइट, शिकायत मिलने पर 24 से 4

Sun, 23 Sep 2018 01:17 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के लिए बनाई वेबसाइट, शिकायत मिलने पर 24 से 4
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। पुलिस लाइन भिवानी में आईआरबी और जिला पुलिस के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर एवं एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधि द्वारा बैंक से मिलने वाली सुविधा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर की मुख्यातिथि आईपीएस संगीता कालिया रही। उन्होंने कहा कि आज के समय में पुलिस की कार्यशैली में काफी बदलाव आ गया है। पुलिस कर्मचारी दिन रात ड्यूटी करते हैं जिसके कारण अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत नहीं रहते। इस प्रकार के स्वास्थय जांच शिविर के आयोजन का मकसद यही होता है कि कर्मचारी ऐसे शिविरों में अपने स्वास्थ्य जांच करवाकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रह सकें। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए एक वेबसाइट बनाई गई है। वेबसाइट पर शिकायत करने पर पुलिसकर्मी की 24 से 48 घंटे में उसका समाधान कर दिया जाएगा। इस प्रकार के शिविर के माध्यम से अपने कर्मचारियों की निजि समस्याओं को भी सुनने व हल करने का मौका मिलता है।

इस अवसर फोर्टिस अस्पताल से आई डॉ. गुंजा शर्मा ने बताया कि कर्मचारी व आमजन को किसी भी बीमारी को गम्भीरता से लेना चाहिए ताकि समय रहते किसी की जान बचाई जा सके। उन्होंने बताया कि शिविर में 380 लोगों की जांच की गई। इस अवसर पर एसपी गंगाराम पूनिया ने कहा कि व्यक्ति का सर्वप्रथम कार्य अपना शरीर दुरूस्त रखना है। यदि पुलिस कर्मचारी मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ है तो वह हर कार्य को कुशलता से कर सकता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधि के द्वारा बैंक से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बतलाया की बैंक द्वारा पुलिस कर्मचारियों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई गई हैं। डीएसपी जगत सिंह ने फोर्टिस अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed