{"_id":"5aeb646a4f1c1b6e098b7d07","slug":"71525376106-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में कंडम मिले स्कूल वाहनों के टायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में कंडम मिले स्कूल वाहनों के टायर
Updated Fri, 04 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
स्कूल वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने की बढ़ती घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में जांच अभियान छेड़ा। जांच के दौरान बसों में कई कमियां सामने आईं। जिन प्राइवेट ऑटो रिक्शा में बच्चे स्कूल आते-जाते हैं, उनमें कइयों के टायर कंडम पाए गए। एक नामी स्कूल की वैन के चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस समेत कोई कागज नहीं मिले। इस बस को पुलिस ने इस बस समेत दो बसों को इंपाउंड किया। जिलेभर में करीब 47 स्कूल वाहनों के चालान काटे गए।
वीरवार सुबह जिलेभर के यातायात पुलिस समेत सभी थानों की पुलिस ने स्कूल वाहनों की जांच के विशेष अभियान छेड़ा। दिनभर पुलिस ने 266 वाहनों की जांच की और 50 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। चालक-परिचालक बिना वर्दी, सीसीटीवी कैमरों का न होगा, चालकों का जूतों के बजाय चप्पल पहन कर ड्राइविंग करने जैसी कमियां सामने आईं। बड़ी संख्या में स्कूल बसों में हेल्पर नहीं मिले। नेम प्लेट, डिपर टूटने जैसी कई खामियां मिलीं।
सिविल लाइन पुलिस ने जांच के दौरान रोहतक गेट स्थित एक निजी स्कूल को पकड़ा, जिसके ड्राइवर के पास लाइसेंस तक नहीं था। बस में रजिस्ट्रेशन समेत कोई कागज नहीं पाया। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि इस बस को इंपाउंड कर लिया गया है। सबसे ज्यादा 20 वाहनों के चालान सिविल लाइन थाना क्षेत्र में किए गए। सदर थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि खामी पाए जाने पर 10 स्कूल वाहनों के चालान किए गए हैं। शुक्रवार से निर्धारित सवारी से ज्यादा स्कूली बच्चे बैठाने वाले ऑटो रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
न्यूनतम रफ्तार में बस चलाने की दी हिदायत
यातायात पुलिस की जांच में प्राइवेट स्कूल वाहन खासकर ऑटो रिक्शा के टायर कंडम पाए गए। टायरों की हालत इतनी खराब है कि कभी पर जवाब दे सकते हैं। ऐसे ऑटो रिक्शा की संख्या आधा दर्जन बताई जा रही है। ऐसे वाहनों में दिनोद चौक के एक निजी के बच्चे आवाजाही करते हैं। यातायात प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि जिन वाहनों के टायर कंडम मिले, उन्हें आज न्यूनतम रफ्तार से चलने की हिदायत दी हैं और कल टायर बदवाने को कहा है। ऐसा न करने वालों वाहनों को रोड पर आने नहीं दिया जाएगा।
--
किसने कितने चालान किए
सिविल लाइन थाना 20
सदर थाना 10
सिटी थाना 00
यातायात पुलिस 07
महिला थाना पुलिस 06
बवानीखेड़ा थाना 04
बहल थाना 00
लोहारू थाना 00
...
किसी भी सूरत में बच्चों की जान जोखिम में नहीं डालने देंगे। जांच अभियान नियमित रूप से चलेंगे। शुक्रवार को सभी स्कूल प्राचार्यों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में बच्चों की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट और राज्य सरकार की गाइडलाइन की कॉपी स्कूल प्राचार्य को दी जाएगी। बैठक में स्कूल संचालकों की ग्रीवेंस भी सुनी जाएगी।