{"_id":"5abfdf214f1c1bbb618b4c37","slug":"71522523937-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार जिले के किनाला की परीक्षा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार जिले के किनाला की परीक्षा रद्द
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार जिले के किनाला की परीक्षा रद्द, नकल के 121 मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। प्रदेशभर में चल रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) विभिन्न ऐच्छिक विषयों एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) सैन्य विज्ञान / कृषि / नृत्य (सभी विकल्प) विषयों की परीक्षा में शनिवार को नकल के 121 मामले दर्ज किए गए। बाहरी हस्तक्षेप के बाद हिसार जिले के किनाला गांव केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी गई।
बोर्ड अध्यक्ष डा. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते द्वारा हिसार जिले और बोर्ड सचिव धीरेन्द्र खड़गटा के उड़नदस्तों द्वारा जींद, करनाल, पानीपत व सोनीपत जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया और अनुचित साधन प्रयोग के छह केस बनाए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र राउवि किनाला में 31 मार्च को आयोजित हुई परीक्षा रद्द कर दी।
प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अधीक्षक (अध्यक्ष विशेष उड़नदस्ता) द्वारा परीक्षा केंद्र राउवि थिलौड़ में नियुक्त सुपरवाइजर विजय कुमार, संस्कृत अध्यापक, रावमावि दुल्हेड़ी को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि उप-मंडल प्रश्र-पत्र उड़नदस्ता, हांसी द्वारा परीक्षा केंद्र एसएलएस राकवमावि में नियुक्त सुपरवाइजर विजय, एसएस अध्यापक को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स नं. 09 उड़नदस्ते द्वारा परीक्षा केंद्र रा.व.मा.वि. भांवड़ में नियुक्त सोनू, लिपिक, रावमावि भांवड़ को कार्यभार मुक्त किया गया, क्योंकि वह कमरा नं.छह में सुपरवाइजर के रूप में ड्यूटी दे रहा था। उन्होंने बताया कि उड़नदस्तों ने जिला फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जींद, नूंह एवं पलवल के परीक्षा केंद्रों में नकल के 18 केस पकड़े। उन्होंने आगे बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स ने पांच केस पकड़े तथा अन्य उड़नदस्तों द्वारा नकल के 80 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
--
47 केंद्रों पर चार अप्रैल को परीक्षा दोबारा
प्रदेशभर के 47 केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप व अन्य कारणों के चलते रद्द की गई परीक्षा चार अप्रैल को होगी। दोबारा परीक्षा में 133 स्कूलों के बच्चे इम्तिहान देंगे। बोर्ड अध्यक्ष डा. जगबीर सिंह ने बताया कि दोबारा परीक्षा जिला मुख्यालय पर होगी। किस बच्चे की किस परीक्षा केंद्र पर परीक्षा होगी, इसकी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पुनर्परीक्षा में उन दो छात्राओं को विशेष अनुमति देकर परीक्षा में बैठने की इजाजत दी गई है, जिनमें एक छात्रा खेल स्पर्धा में हिस्सा लेने की वजह से परीक्षा नहीं दे पाई थी और दूसरी की माता का पेपर के दिन देहांत हो गया था। हिसार जिले की खिलाड़ी ने स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया।