{"_id":"5abe94e44f1c1bc0618b49ed","slug":"71522439396-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार के लिए 40 लाख के चेक बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार के लिए 40 लाख के चेक बांटे
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरोजगार के लिए 40 लाख के चेक बांटे
- अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन ने भेंट किए चेक
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने अनुसूचित जाति वर्ग के महिला व पुरुषों को स्वरोजगार के लिए लगभग 40 लाख रुपये के चेक वितरित किए। शुक्रवार को यहां पंचायत भवन मेें आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने 40 लाभार्थियों को 20 हजार से तीन लाख रुपये तक की राशि के चेक भेंट किए।
चेयरपर्सन दुग्गल ने बताया कि हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा टैक्सी कार, ऑटो रिक्सा, ब्यूटी पार्लर, ट्रेक्टर, चाय की दुकान, मिठाई की दुकान सहित किसी भी प्रकार का व्यवसाय करने के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को छह प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण दिया जाता है। निगम द्वारा लिए गए ऋण पर दस हजार रुपये सब्सिडी भी दी जाती है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा सफाई कर्मचारी व उनके आश्रितों के लिए स्वरोजगार के लिए ऋण देने की भी स्कीम शुरू की गई है। इस योजना के तहत किसी भी प्रकार की सफाई करने वाले कर्मियों के लिए रोजगार के लिए पांच से दस लाख रुपये तक ऋण देने का प्रावधान है। निगम द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग को स्वरोजगार के लिए बैंकों के माध्यम से भी अनेक प्रकार के ऋण मुहैया करवाएं जाते है, जिनमें लगभग 50 प्रतिशत तक की राशि अनुदान के रूप में निगम द्वारा वहन की जाती है। कार्यक्रम को विधायक बिशंभर वाल्मीकि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर निगम के जिला परिषद चेयरमैन रमेश ओला, जिला प्रबंधक आरएस पूनिया, जिला निदेशक सुभाष खुंडिया, बिजेंद्र सिंह सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।