फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   68 thousand rupees looted from the youth of Hisar by putting chilli in the eyes

आंखों में मिर्ची डालकर हिसार के युवक से लूटे 68 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
68 thousand rupees looted from the youth of Hisar by putting chilli in the eyes
युवक से लूट की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी। - फोटो : 03Bhiwani200
बवानीखेड़ा (भिवानी)। गांव चोरटापुर की बनी में बुधवार को मोटरसाइकिल सवार युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डाल कर दो व्यक्तियों ने 68 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में हिसार जिले के गांव जमावड़ी निवासी मोनू ने बताया कि बुधवार को वह अपने गांव से अपनी बुआ के यहां दांग कला में रुपये देने के लिए जा रहा था। रास्ते में गांव चोरटापुर के पास बनी में दो व्यक्तियों ने उसके सामने बाइक खड़ी कर दी, उसने बाइक रोकी तभी एक युवक ने आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उसकी जेब से 68 हजार रुपये छीन लिए। मोनू के अनुसार आंखों में मिर्च डलते ही वह बाइक से गिर पड़ा, तभी राहगीरों ने उसे मिलकपुर बस स्टैंड पर ले जाकर एक केमिस्ट शॉप पर प्राथमिक उपचार करवाया पुलिस ने मोनू की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
इस बारे में थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि गांव जमावड़ी निवासी युवक से बुधवार को चौरटापुर गांव में आंखों में मिर्च डालकर 68 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed