{"_id":"5abfdf264f1c1bc3618b4bd1","slug":"61522523942-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम में चक्कर आकर गिरने से रस्सी व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाथरूम में चक्कर आकर गिरने से रस्सी व्यापारी की मौत
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाथरूम में चक्कर आकर गिरने से रस्सी व्यापारी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
हृदय रोग की दवाई दिलाने के लिए भिवानी लाए गए उत्तर प्रदेश के एक रस्सी व्यापारी की अस्पताल के बाथरूम में चक्कर खाकर गिरने से मौत हो गई। उसे सामान्य अस्पताल लाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर निवासी महेंद्र ने बताया कि उसके भाई कैलाश ने यूपी में रस्सी की दुकान की हुई थी। कई दिन पहले उन्हें हृदयघात हुआ था। उसके बाद से वह बीमार रहने लगे। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले मेें उनके रिश्तेदारों ने बताया कि भिवानी में हृदय रोग के अच्छे चिकित्सक हैं, वहां इलाज करवाओ। यह सुनकर भिवानी के एक निजी अस्पताल में उसे लेकर आए हुए थे। शनिवार सुबह अस्पताल के बाथरूम में अचानक कैलाश को चक्कर आ गया और वह गिर पड़ा। बाद में उसे वहां से भिवानी के सामान्य अस्पताल लेकर आए। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छाबनीन की। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले दिया।