फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   600 best animals will get cash prizes in 53 categories at Kurukshetra Animal Fair

Bhiwani News: कुरुक्षेत्र पशु मेले में 600 श्रेष्ठ पशुओं को 53 श्रेणियों में मिलेगा नकद पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
600 best animals will get cash prizes in 53 categories at Kurukshetra Animal Fair
भिवानी। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ. रविन्द्र सहरावत ने बताया कि विभाग द्वारा राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी छह से आठ फरवरी तक कुरुक्षेत्र में आयोजित की जाएगी। इस 41वें राज्यस्तरीय मेले में प्रदेश भर से उत्तम नस्ल की भैंस, गाय, भेड़, बकरी, ऊंट और सुअर सहित कुल 53 विभिन्न श्रेणियों के 600 चयनित श्रेष्ठ पशुओं को नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. सहरावत ने बताया कि पशुपालकों के लिए पशुओं के आवागमन पर होने वाला खर्च दूरी के अनुसार सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इच्छुक और जागरूक पशुपालकों के लिए निशुल्क बस सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा उनके ठहरने, भोजन, पशुओं के लिए चारा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सरकार द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी। प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पशुपालक अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क कर पशुओं का पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन


मेले में शामिल होंगे उत्तम नस्ल के पशु
तीन दिन तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में मुर्राह नस्ल की भैंस और झोटे सहित 7 कैटेगरी, हरियाणा गाय की 5, साहीवाल गाय की 4, गीर, बीलाही, थारपारकर और गौशाला पशुओं की 5, क्रॉसब्रीड की 4 और ऊंट की 2 श्रेणियों के पशु भाग लेंगे। भेड़-बकरी की 4, हिसार डेक भेड़ की 4 तथा मेल और फीमेल गधे व घोड़ों की 7 श्रेणियों के पशु भी प्रदर्शनी में शामिल होंगे। मेले में लगभग 3,000 पशुओं के भाग लेने की उम्मीद है, जिसमें लोग करोड़ों रुपये मूल्य के पशुधन का अवलोकन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed