{"_id":"67f02101d0d761f6cb0fbb14","slug":"598-quintals-of-wheat-arrived-from-15-farmers-in-bhiwani-market-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-132277-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी की मंडी में 15 किसानाें की 598 क्विंटल गेहूं की आवक, मानक से अधिक नमी की वजह से नहीं हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी की मंडी में 15 किसानाें की 598 क्विंटल गेहूं की आवक, मानक से अधिक नमी की वजह से नहीं हुई खरीद
Fri, 04 Apr 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
भिवानी शहर की अनाज मंडी में खुले स्थान पर लगी गेहूं की ढेरी।
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में शुक्रवार को 15 किसान 598 क्विंटल गेहूं की आवक लेकर पहुंचे, लेकिन मानक से अधिक नमी होने की वजह से गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो पाई।
वहीं चारा मंडी में शुक्रवार को 686 किसानों की 16484 क्विंटल सरसों की बंपर आवक हुई। मंडी में 4253 क्विंटल सरसों की खरीद कराई गई। जबकि अधिक नमी के कारण पहले दिन गेहूं लेकर आने वाले किसानों को अब अपनी फसल सुखाने का समय दिया है। गेहूं की मंडियों में आढ़तियों के माध्यम से सरकारी खरीद कराई जा रही है। सरसों की आवक तेज होने से शुक्रवार को किसानों के ट्रैक्टरों की भी लंबी कतारें लगी।
जिला मुख्यालय की मंडी में अब सरसों की आवक तेज हो गई है। सरसों की सरकारी खरीद में हैंडलिंग एजेंट बनाए जाने को लेकर भी अधिकारियों से सुलह हो गई है। इसके बाद सात नए हैंडलिंग एजेंट बनाए गए। इससे सरसों की खरीद के लिए जिला मुख्यालय पर अब नौ हैंडलिंग एजेंट हो गए हैं।
विज्ञापन
मंडी में सरसों की सरकारी खरीद 30 अप्रैल तक जारी रहेगी। ऐसे में मंडियों के अंदर सरसों की आवक ने भी तेजी पकड़ ली है। भिवानी की नई अनाज मंडी में गेहूं के 15 गेट पास काटे गए। ये किसान 598 क्विंटल गेहूं की फसल के साथ मंडी पहुंचे।
सरकार के नॉरम के अनुसार 12 फीसदी नमी वाले गेहूं की ही खरीद कराई जा सकती है, लेकिन शुक्रवार को जांच के दौरान सभी किसानों की ढेरियों में 14 फीसदी से अधिक नमी पाई गई, जिसके बाद इन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। हालांकि खरीद अधिकारियों ने किसानों को अपनी फसल की साफ सफाई कराने और उन्हें सुखाने का समय दिया है। जिसके बाद उनका गेहूं खरीद कराया जाएगा।
-- -- -- --
शाम को पोर्टल ठप होने से अगले दिन कटे डेढ़ सौ किसानों के गेट पास
वीरवार शाम को अचानक ही पोर्टल ठप हो गया। इसकी वजह से करीब डेढ़ सौ किसानों को शुक्रवार सुबह गेट पास मिले। सरसों की सरकारी खरीद में पोर्टल धीमा होने की वजह से भी किसानों को दिक्कतें हुईं। हालांकि शुक्रवार को पोर्टल ने नियमित रूप से काम किया। इसकी वजह से बचे हुए किसानों सहित शुक्रवार को 686 किसानों के गेट पास काटे गए। ये किसान 16484 क्विंटल सरसों लेकर मंडी पहुुंचे। इनकी ढेरियां लगने के बाद मंडी में खाली जगह भी अब भरी दिखाई देने लगी है।
-- -- -
आढ़ती को फसल सुपुर्द कर लौट गए किसान
गेहूं की सरकारी खरीद नहीं होने की वजह से किसान मंडी में आढ़ती को फसल सुपुर्द कर लौट गए। गांव प्रहलादगढ़ निवासी उमेद, भवानी ने बताया कि वे फसल निकालने के बाद मंडी में गेहूं लेकर आए थे। करीब 80 क्विंटल गेहूं की ढेरी लगाई, शाम को अधिकारियों ने अधिक नमी बताकर खरीद नहीं की। अब खरीद के लिए दो दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं देवसर के किसान जय सिंह ने बताया कि पहले दिन आवक की दूसरे या फिर तीसरे दिन अधिकारी खरीद करते हैं। पहले से जिन किसानों की ढेरी लगी है, उसकी बोली कराते हैं, अगर खरीद नहीं हुई तो फिर दोबारा कब बोली लगेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं होती है। ऐसे में किसान को मंडी आने पर भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-- -- -- -
सरकारी खरीद में आढ़तियों को करना पड़ा सहयोग : भूरु बंसल
ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के जिला प्रधान भूरू बंसल ने बताया कि मंडी में आने वाले किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान हित को देखते हुए आढ़तियों ने सरसों की सरकारी खरीद में सहयोग किया है। पांच हैंडलिंग एजेंट बनाए गए हैं, जबकि दो हैंडलिंग एजेंटों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। सरसों की सरकारी खरीद में हैंडलिंग एजेंट पूरा सहयोग करेंगे। किसानों को फसल बिक्री में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-- -- -- -
शुक्रवार को मंडी में गेहूं की आवक हुई है, लेकिन नॉरम से अधिक नमी की वजह से खरीद नहीं हो पाई है। किसानों को फसल की साफ सफाई और उसे सुखाने का थोड़ा वक्त दिया गया है। शनिवार को सरकार के निर्धारित मानकों पर खरा उतरने पर गेहूं की सरकारी खरीद की संभावना है। मंडी में गेहूं खरीद की पूरी व्यवस्था कराई गई है।
-निरीक्षक उमेद सिंह, इंचार्ज, भिवानी अनाज मंडी सरकारी खरीद एजेंसी।
-- -- --
मंडी में सरसों की आवक तेज हो गई है। शुक्रवार को 4253 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद कराई गई है। मंडी में खरीद के साथ ही लगातार उठान भी कराया जा रहा है ताकि नई आवक के लिए पर्याप्त जगह बनाई जा सके। किसानों से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे सरसों को अच्छी तरह सुखाकर लाएं।
-निरीक्षक गुरुप्रकाश, इंचार्ज, चारा मंडी सरकारी खरीद एजेंसी।