{"_id":"5f1889558ebc3e63725ae59b","slug":"58-8-mm-rain-in-city-bhiwani-on-wednesday-bhiwani-news-rtk5652733134","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 58.8 एमएम बारिश से तालाब बनी सड़कें, घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 58.8 एमएम बारिश से तालाब बनी सड़कें, घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
गोशाला मार्केट में बारिश के पानी से होकर गुजरतीं महिलाएं।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। लगातार चार दिन से हो रही बारिश ने शहर में निकासी प्रबंधों की कलाई खोल दी। बुधवार को भिवानी में ही 58.8 एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद शहर की सभी मुख्य सड़कों, गलियों, कॉलोनियों में दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया। दिनोद गेट, रोहतक गेट, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में दुकानों के अंदर पानी घुस गया तो निचले इलाकों, हनुमान गेट, हनुमान ढाणी, बावड़ी गेट में लोगों के घरों का सामान भी पानी में तैरता नजर आया। बारिश भले ही सुबह करीब 10 बजे रुक गई थी, लेकिन सड़कों, गलियों में जमा गंदा पानी दोपहर बाद तक भी लोगों के लिए परेशानी बना रहा। भिवानी ही नहीं बहल, तोशाम, सिवानी, लोहारू में भी तेज बारिश हुई।
जिले में पिछले चार दिन से अच्छी बारिश हो रही है। मंगलवार रात करीब एक बजे शुरू हुई बारिश रुक-रुककर कभी तेज, कभी धीमे वीरवार सुबह 10 बजे तक चली। भिवानी में इस सीजन की पहली तेज बारिश (58.8 एमएम) से शहर के हालात ही बिगड़ गए। शहर के सरकुलर रोड समेत सभी मुख्य मार्गों पर सड़कें तालाब बनी नजर आ रही थीं। पानी इतना कि दुपहिया वाहन चालकों का तो निकलना ही मुश्किल था। अधिकतर वाहन बीच पानी बंद हो गए और लोगों को धक्का मारकर ले जाते देखा गया। बारिश से किसानों के चेहरे खिले है। अब उन्हें कपास, बाजरा, धान की अच्छी फसल होने की उम्मीद है।
बाल्टियों से घरों में घुसा पानी निकालते नजर आए लोग
शहर के निचले इलाकों हनुमान गेट, कुम्हारों का मोहल्ला, आंबेडकर नगर, वाल्मीकि कॉलोनी, आदर्श नगर, सराय चौपटा क्षेत्र की कुछ गलियों, बीटीएम चौकी के सामने वाली कॉलोनी में लोगों के घरों में पानी घुस गया। यहां लोगों का घरेलू सामान पानी में तैरता नजर आया और लोग बाल्टियों से पानी निकालते दिखे। इसके अलावा शहर के पुराना बस स्टैंड, रोहतक गेट, दिनोद गेट आदि क्षेत्रों में सड़क पर जमा बरसाती पानी लोगों की दुकानों में भी घुस गया और दुकानदार परेशान दिखे। हनुमान गेट, आंबेडकर नगर, वाल्मीकि कॉलोनी क्षेत्र के लोगों अश्वनी, रजनी, मोनू,चंदा, विकास, आशीष आदि ने बताया कि उनके यहां सीवर व्यवस्था ठप है। बारिश के समय सीवर बैक मारने लगे है और गलियों में इतना गंदा पानी जमा हो गया कि उनके घरों में भी घुस गया। अब उनकी सुनने वाला भी कोई नहीं है।
विज्ञापन
यहां हुआ ज्यादा जलभराव
शहर के रोहतक गेट चौक क्षेत्र, घोषियान चौक क्षेत्र, दिनोद गेट, खाखी बाबा मंदिर के सामने, बीटीएम चौक से रेस्टहाउस मार्ग, हांसी रोड, लघु सचिवालय परिसर, किरोड़ीमल मंदिर के पीछे, गोशाला मार्केट में पीछे, बावड़ी गेट, हनुमान गेट, पुराना बस स्टैंड, आदर्श नगर, आदि क्षेत्रों में ज्यादा जलभराव हुआ।
पेचवर्क के साथ नई सड़कें भी धुलीं
पहली ही तेज बारिश से शहर की सड़कों की सूरत भी बिगड़ गई। कुछ जगह नई सड़कों में गड्ढे बन गए तो अधिकतर जगह जहां भी पेचवर्क किया गया था, वह बारिश में धुल गया। अब शहर की सड़कों की हालत फिर से दयनीय बन गई और गड्ढे हादसों का सबब बन रहे हैं। अनाजमंडी ओवरब्रिज, हनुमान गेट, दादरी गेट, बावड़ी गेट, रोहतकगेट, रोहतक गेट से नया बाजार मार्ग, बासिया भवन से कोर्ट रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
कहां कितनी बारिश
क्षेत्र बारिश
भिवानी 58.8 एमएम
लोहारू 27 एमएम
बवानीखेड़ा 6.4 एमएम
तोशाम 10.4 एमएम
सिवानी 30.8 एमएम
बहल 39 एमएम

दिनोद गेट पर बारिश के कारण हुए जलभराव से होकर गुजरते वाहन।- फोटो : Bhiwani