{"_id":"6a763d4ab71cf93b800df497","slug":"56-year-old-man-dies-after-being-hit-by-a-train-near-police-lines-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155133-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पुलिस लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 56 वर्षीय बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पुलिस लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 56 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
भिवानी। कृष्णा कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय अश्विनी कुमार की शुक्रवार सुबह भिवानी-हिसार रेलमार्ग पर पुलिस लाइन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
जीआरपी की जांच अधिकारी सुदेश कुमारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि पुलिस लाइन के पास एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई जिसकी पहचान कृष्णा कॉलोनी निवासी अश्विनी कुमार (56) के रूप में हुई।
परिजनों के अनुसार अश्विनी कुमार शुक्रवार सुबह सैर के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान भिवानी-हिसार रेलमार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के भाई कमल के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई पूरी की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।