फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   56 Corona patients recovered in a single day, five more positive.

एक दिन में सबसे ज्यादा 56 मरीजों ने दी कोरोना को मात, इधर, स्टाफ नर्स समेत पांच नए संक्रमित

Thu, 02 Jul 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
56 Corona patients recovered in a single day, five more positive.
ठीक हुए कोरोना संक्रमित मरीजों का स्वागत करते चिकित्सक। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की बात है कि वीरवार को 56 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। स्वास्थ्य विभाग की मेहनत की बदौलत बुधवार को 10 और मंगलवार को 42 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए थे। इस तरह पिछले तीन दिन में 108 ने संक्रमितों ने कोरोना हो हराया है। वहीं वीरवार को भी कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए। इनमें चार लोहारू से और एक शहर की डीसी कॉलोनी से है। इधर, लोहारू के एक संक्रमित की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ठीक हुए सभी मरीजों को फूल भेंट कर डिस्चार्ज किया गया। अब जिले में कोरोना के 222 एक्टिव केस हैं जबकि 242 ठीक हो चुके हैं। वहीं जिले में कोरोना रोगियों का कुल आंकड़ा 467 पहुंच गया है। वीरवार को जिले में अलग-अलग जगहों से लिए गए 250 सैंपल जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजे गए।
विज्ञापन

पिछले 32 दिनों के दौरान कोरोना संक्रमण ने भिवानी की तस्वीर बदल दी। 29 मई तक जिले में महज 13 पॉजिटिव केस थे। आज भिवानी संक्रमण के मामले में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक के बाद पांचवें नंबर पर है। इतना ही नहीं शहर का बीटीएम क्षेत्र, हालु बाजार क्षेत्र की कॉलोनियों और भुरटाना, नाथुवास जैसे गांवों में लोग संक्रमण के डर से जाने से भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों के संपर्क में आने और बाहर की यात्रा से हुए कोरोना रोगी
लोहारू में दपंती और बेटी को संक्रमण : वार्ड-10 लोहारू से 30 वर्षीय व्यक्ति, 27 वर्षीय उसकी पत्नी और इनकी दो वर्षीय बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति पेंटर है। सभी 26 जून को फरीदाबाद गए थे और चार दिन वहां रुकने के बाद 30 जून को लोहारू लौटे थे। इसके बाद यहां सैंपल देकर जांच कराई तो वीरवार को रिपोर्ट पॉजिटिव रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ नर्स संक्रमित : सीएचसी लोहारू कैंपस से 36 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह जालान अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्य करती है। अब वह ग्राम पंचायत रेस्ट हाउस भिवानी में रह रही है।
एक और मिल कर्मी पॉजिटिव : डीसी कालोनी भिवानी से 42 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह मिल का वर्कर है और पहले से आए कोरोना पॉजटिव के संपर्क में आया था।
दूसरी रिपोर्ट रही पॉजिटिव : लोहारू के वार्ड नंबर- 3 से पहले पॉजिटिव आए 28 वर्षीय व्यक्ति की वीरवार को दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही।
सावधानी रखें, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला खाना लें
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। लोगों को मास्क और सामुदायिक दूरी के नियम का पालन करना चाहिए। साथ ही अपने खाने का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। घर में बना और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला खाना लेना चाहिए। इनमें हरी सब्जियां, फल, मौसमी का जूस, नींबू पानी कारगर है। - डॉ. हरेंद्र कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन
वीरवार को 56 लोग ठीक हुए हैं। इनमें 32 लोहानी कोविड सेंटर से और बाकी सामान्य अस्पताल, होम आइसोलेशन वाले हैं। राहत भरी खबर है कि मरीज ठीक हो रहे हैं। हमें अभी भी मास्क लगाने और दो गज की दूरी बनाए रखने के फार्मूले पर चलना होगा ताकि इस वायरस से बचा जा सके। - डॉ. राजेश कुमार, नोडल ऑफिसर, कोविड-19
कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। वहीं अच्छी खबर है कि मरीज ठीक हो रहे हैं। ऐसे में हमें सावधानी रखने की जरूरत है। लोग सावधानी रखें, मास्क लगाए और सामुदायिक दूरी के नियम का पालन करें। यदि किसी को खांसी-जुकाम, बुखार या गले में दिक्कत हो तो वह अपनी जांच करवाए और चिकित्सक के बताये अनुसार दवा लें। - डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन

41 श्रमिकों को विशेष बस से लाया धर्मशाला
ठीक होने के बाद 32 श्रमिकों को विशेष बस से राजपूत धर्मशाला लाया गया, जिनमें से सामान्य अस्पताल से नौ और लोहानी सेंटर से 32 श्रमिकों को लाया गया। सभी का फूल मालाओं और थाली बजाकर स्वागत किया गया। जीबीटीएल प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक डॉ. कौशल तंवर ने बताया कि यहां इन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इनके स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाएगा। इस मौके पर जितेंद्र प्रताप सिंह, मोहन राठी, लक्ष्मीकांत व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed