फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   53 cheating cases registered in class 12th history and biology subject exam

Bhiwani News: 12वीं के इतिहास व जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में 53 नकल के मामले दर्ज

Tue, 02 Apr 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 02 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
53 cheating cases registered in class 12th history and biology subject exam
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की शैक्षिक व मुक्त विद्यालय की सोमवार को इतिहास व जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल के 53 मामले दर्ज किए गए। वहीं ड्यूटी में कोताही बरतने पर एक पर्यवेक्षक को भी कार्यभार मुक्त किया। सोमवार को प्रदेशभर में 1082 परीक्षा केंद्रों पर सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 1,23,918 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि उनके स्वयं के उड़नदस्ते ने सोनीपत के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने नूंह के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां नकल के 27 केस दर्ज किए। अन्य उड़नदस्तों ने 26 नकल के केस दर्ज किए। उन्होंने बताया कि जिला प्रश्न-पत्र उड़नदस्ता पानीपत ने परीक्षा केंद्र रावमावि मांडी (पानीपत) पर नियुक्त पर्यवेक्षक राजेन्द्र सिंह विज्ञान अध्यापक राजकीय मिडिल स्कूल पालड़ी को परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया। प्रदेशभर में 318 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को सीनियर सेकेंडरी की वैकल्पिक विषयों की परीक्षा में 4696 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed