फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सड़क पर उतरे कर्मचारी, पुलिस बैरिकेड तोड़ बस स्टैंड के सामने सड़क पर बैठे, मार्ग हुआ जाम

सड़क पर उतरे कर्मचारी, पुलिस बैरिकेड तोड़ बस स्टैंड के सामने सड़क पर बैठे, मार्ग हुआ जाम

Wed, 31 Oct 2018 12:47 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरे कर्मचारी, पुलिस बैरिकेड तोड़ बस स्टैंड के सामने सड़क पर बैठे, मार्ग हुआ जाम

विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में मंगलवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारी सड़क पर उतरे। पुराना बस स्टैंड पर एकत्रित होने के बाद बस स्टैंड तक जुलूस निकाला। पुलिस ने बस स्टैंड से पहले बैरिकेड लगाकर कर्मचारियों को रोकने का प्रयास किया तो दोनो आरे से धक्का-मुक्की हुई। कर्मचारी बैरिकेड और पुलिस को धकेलते हुए बस स्टैंड के मुख्य गेट पर पहुंचे गए। जहां उन्होंने बैठकर धरना प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक नेशनल हाइवे को जाम रखा।
रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में 30-31 अक्तूबर की प्रस्तावित हड़ताल के तहत कर्मचारी पुराना बस स्टैंड स्थित ठाकुर बीर सिंह पार्क में एकत्रित हुए। विभिन्न विभागों के कर्मचारी जुलूस के रूप में शहर के मार्गों पर प्रदर्शन करते हुए पार्क में पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद सभी ने रोष सभा की और शहर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पुराना बस स्टैंड से महम गेट, रोहतक गेट चौक, सब्जीमंडी के सामने से होते हुए बस स्टैंड तक पहुंचे। बस स्टैंड से थोड़ा पहले पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कर्मचारियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कर्मचारी आगे बढ़ गए। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों और हड़ताली कर्मचारियों में धक्का-मुक्की और तीखी नोक-झोंक हुई। पुलिस को धकेलते हुए कर्मचारी बस स्टैंड पर पहुंचे तो वहां तैनात पुलिस फोर्स ने मुख्य गेट बंद कर दिया। यहां कर्मचारी सड़क पर ही बैठ गए और रोष सभा की। करीब डेढ़ घंटे तक कर्मचारी भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर जमे रहे। कई बार यहां स्थिति तनावपूर्ण हुई और कर्मचारियों, पुलिस में तकरार की स्थिति पैदा हुई। कर्मचारी इसके लिए सरकार और प्रशासन के जिम्मेदार ठहराते रहे।
विज्ञापन


बहल में कर्मचारियों ने की हड़ताल
बहल। निजी बसों को परमिट दिए जाने के विरोध में विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। आंदोलनकारियों ने सरकार के फैसले के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। मीटिंग में कर्मचारियों का अखिल भारतीय किसान सभा, सीटू, रोडवेज के सेवानिवृत कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने साथ दिया। कर्मचारियों ने बिजली घर से मैन बाजार तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी। वन कर्मचारी संघ व वन विभाग मजदूर यूनियन के आह्वान पर संयुक्त धरना जिला प्रधान हंसराज व महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में वन मडल अधिकारी कार्यालय के सामने शुरू किया गया। वन विभाग में सरकार ने लगभग 200 बीट व 50 ब्लॉक खत्म कर अन्य बीट व ब्लाकों में समायोजित कर दिए।
लोहारू। हड़ताली कर्मचारियों व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर देवीलाल चौक पर सरकार का पुतला फूंका। इनेलो विधायक ने सरकार के मंत्रियों का इस मामले में शामिल होने का आरोप लगाया इनेलो विधायक ओमप्रकाश ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ना केवल रोडवेज का निजीकरण करना चाहती है बल्कि हर महकमे का निजीकरण करने को आमदा है।

तोशाम। परिवहन तालमेल कमेटी, अन्य कर्मचारी व किसान नेताओं ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापने के माध्यम से कर्मचारी व नेताओं ने प्राईवेट परमिट रद्द करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed