फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान डीईईओ सस्पेंड

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान डीईईओ सस्पेंड

Sat, 17 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान डीईईओ सस्पेंड
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान ही डीईईओ को किया सस्पेंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। उपायुक्त की शिकायत पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान ही मौलिक शिक्षा अधिकारी सदानंद वत्स को सस्पेंड कर दिया। संभवतया यह पहला मौका है, जब वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये किसी अधिकारी को सस्पेंड किया गया हो। शुक्रवार को लघु सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये डा. राकेश गुप्ता जिले के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। सरकारी स्कूलों के शैक्षिक स्तर सुधार के लिए चलाई जा रही सक्षम हरियाणा योजना की समीक्षा के दौरान डीसी अंशज सिंह ने सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव को बताया कि डीईईओ का काम संतोषजनक नहीं है, इसलिए कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर डा. गुप्ता ने डीईईओ सदानंद को तुरंत सस्पेंड करने का निर्देश दे दिया। समीक्षा के दौरान डॉ. गुप्ता ने अन्य विकासकारी योजनाओं को गति देने के निर्देश दिए। डॉ. गुप्ता ने स्वच्छता दर्पण के दूसरे चरण में भी जिला भिवानी द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पहला स्थान हासिल करने पर उपायुक्त अंशज सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल व स्वच्छ भारत मिशन की टीम को बधाई दी।
--
जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश
डॉ. गुप्ता ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए वाहन चालकों में जागरूकता लाने को कहा। उन्होंने ई-उपचार प्रणाली और सरल प्रोजेक्ट को भी शत-प्रतिशत ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त प्रधान सचिव ने सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों का शीघ्र निवारण करने को कहा। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निपटारा करने के दौरान शिकायतकर्ता की संतुष्टि होनी चाहिए।
विज्ञापन

--
ज्यादा रोजगार दिलाने के निर्देश
अतिरिक्त प्रधान सचिव ने लोगों को तहसीलों में मुहैया करवाई जा रही सेवाओं को सुगमता से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार से सक्षम हरियाणा रोजगार शिक्षुता योजना के तहत सरकारी व निजी क्षेत्र में आईटीआई उत्तीर्ण अधिक से अधिक युवक-युवतियों को रोजगार दिलाने को कहा। उन्होंने कहा कि रोडवेज, सिंचाई, भवन एवं लोक निर्माण, जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, हुडा, टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग, नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाओं से जैसे बड़े संभावना वाली विभागों में रोजगार उपलब्ध करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वीसी में ये अधिकारी रहे मौजूद
वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव धीरेंद्र खडग़टा, नगराधीश महेश कुमार, एसडीएम भिवानी सतीश कुमार, एसडीएम लोहारू उत्तम सिंह, एसडीएम तोशाम अजय चौपड़ा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभू राठी, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी मनीष जयसवाल, उप पुलिस अधीक्षक जगत सिंह, जिला न्यायवादी अनीता नूनीवाल, सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया, जिला रोजगार अधिकारी मंजू मान, जिला राजस्व अधिकारी राम सिंह, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी पंकज बजाज, महिला एवं विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका बजाज, सचिव नगर परिषद राजेश महता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed