फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सीएम को काले डंडे दिखाने की योजना फेल

सीएम को काले डंडे दिखाने की योजना फेल

Mon, 05 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सीएम को काले डंडे दिखाने की योजना फेल
सीएम को काले डंडे दिखाने की योजना फेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। बढ़ते महिला अपराध पर अंकुश लगाने व रोजगार की मांग को लेकर सीएम को काले झंडे दिखाए जाने की योजना पुलिस प्रशासन ने रविवार को फेल कर दी। सीएम का काफिला आने से चंद मिनट पहले ही इनसो के जिला चेयरमैन मनदीप सुई, जिला प्रधान सेठी धनाना सहित पांच सदस्यों को बासिया भवन के पास से पकड़ कर पुलिस अनाज मंडी चौकी ले गई। वहां करीब चार घंटे तक बैठाए रखा। सीएम के जाने के बाद इन प्रदर्शनकारियों को छोड़ा गया।

रविवार को हुडा ग्राउंड में गुरू रविदास जयंती समारोह में आने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दोपहर करीब एक बजे काफिले के साथ निकले। इस दौरान छात्र संघ चुनाव को बहाल करने, युवाओं को रोजगार देने व बढ़ते महिला अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर इनसो की जिला इकाई ने नारेबाजी की। इस दौरान इनसो नेताओं ने बासिया भवन के पास सीएम को काले झंडे दिखाने की योजना बनाई हुई थी, लेकिन सीएम काफिला वहां आने से पहले ही पुलिस की स्पेशल टीम ने जिला चेयरमैन मनदीप सुई, इनसो जिला प्रधान सेठी धनाना, प्रदेश महासचिव मनीष छिल्लर, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन जताई, ओमी राजपूत व शेखर धनाना को पकड़ लिया। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में ही सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में हजारों पद रिक्त पड़े हैं। कर्मचारियों की भारी कमी बनी हुई है। हत्या व दुष्कर्म की घटनाएं आम बात हो गई हैं। सरकार इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में असफल रही है। प्रदर्शन में विवेक ख्यालिया, नवीन घणघस, विक्रम धनाना, जयभगवान, रविंद्र जाटू लोहारी, टोना चहल, सोनू बामला, नितिज बामला आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed