{"_id":"5a107f894f1c1b59678bcad4","slug":"51511030665-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा व इनेलो सांसद ने फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा व इनेलो सांसद ने फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन पर उठाए सवाल
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह के साथ-साथ इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला के तेवर कड़े नजर आए। दोनों सांसदों ने फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन पर सवाल और असंतोष जाहिर करते हुए बीमा व बैंक कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इनेलो सांसद ने डेंगू टेस्ट प्राइवेट लैब से न कराने के फैसले के बारे में सीएमओ को जवाब-तलब किया।
शनिवार को डीआरडीए हॉल में हुई बैठक की अध्यक्षता भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने की और हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे। सांसदों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में सांसद धर्मबीर सिंह व दुष्यंत चौटाला ने फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में संबंधित बीमा कंपनी और बैंकों की कार्य प्रणाली पर नाखुशी जाहिर की। सांसदों ने सर्वे कार्य सही ढंग से नहीं करने और किसानों को समय पर फसल नुकसान का क्लेम नहीं मिलने के जिम्मेदार बीमा कंपनी व बैंक अधिकारियों खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए।
विज्ञापन
सांसद ने बड़े गांवों मेें तालाबों का निर्माण करवाने को भी कहा। इस दौरान पूर्व में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला परिषद चेयरमैन रमेश ओला ने स्कूलों में कक्षाएं लगने के दौरान बिजली न होने व अधिकांश जनरेटर खराब होने का मामला रखा। इस मौके पर उपायुक्त अंशज सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल, नगर परिषद चेयरमैन रण सिंह यादव, एसडीएम सतीश कुमार, उत्तम सिंह, अजय चोपड़ा और राजेश कुमार के अलावा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभू राठी आदि रहे।
--
थिलौड में चकबंदी पर सांसद ने जताई नाखुशी
सांसद धर्मबीर सिंह ने गांव थिलोड़ में चकबंदी का कार्य सही ढंग से नहीं किए जाने का मामला रखा और बताया कि वहां पर श्मशान घाट की जमीन को किसी के नाम लगा दिया गया है। उन्होंने उपायुक्त को इस मामले की जांच करने को कहा।
--
बिना बिल खाद-बीज की बिक्री का मामला उठाया
सांसद धर्मबीर ने खाद-बीज विक्रेताओं द्वारा किसानों को बिल नहीं देने का मामला भी रखा और कहा कि किसानों को नकली बीज दे दिया जाता है, जिससे किसानों को भारी नुकसान होता है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि जिला के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर शिकायत केंद्र स्थापित कर दिए जाएंगे और ऐसा करने वाले विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
--
डेंगू टेस्ट के बारे में सीएमओ से पूछा
सीएमओ साहब! किस आधार पर डेंगू के मरीजों का सरकारी अस्पताल में ही टेस्ट लेने का आदेश जारी किया है। डेंगू का मरीज को कहीं भी टेस्ट करा सकता है। दुष्यंत ने इस तरह के आदेशों को सरकारी कमी छिपाने का आदेश बताया।
--
इनेलो सांसद ने कई अधिकारियों की खिंचाई की
इनेलो सांसद ने गांव बड़सी में ग्रांट के पैसे वापस जाने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया, वहीं गांव बड़ेसरा में रामबाग की चारदीवारी के लिए साढ़े छह लाख रुपये की राशि इस्तेमाल न करने पर पंचायती विभाग के अधिकारी को फटकार लगाई और कहा कि 11 माह तक राशि विभाग के पास रही, लेकिन विभाग ने गांव की तरफ ध्यान नहीं दिया। चौटाला ने सरकारी स्कूलों में बिजली समय पर न देने पर बिजली विभाग से लिखित रूप में जवाब मांगा। सांसद ने बवानीखेड़ा के बस स्टैंड, गौरी मंदिर बवानीखेड़ा वार्ड नंबर 13 में बिजली का मुद्दा भी उठाया। दुष्यंत चौटाला ने मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता का दूसरी बार बैठक से गैर हाजिर होने पर कार्रवाई के आदेश दिए।