{"_id":"59d92a114f1c1b6f548b6478","slug":"51507404305-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूह को बिना ब्याज ऋण देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूह को बिना ब्याज ऋण देगी सरकार
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। प्रदेशभर की स्वयं सहायता समूह में काम कर रही महिलाओं को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने दीपावली गिफ्ट दिया। घोषणा की कि स्वयं सहायता समूहों के ऋण का ब्याज सरकार देगी। इस मौके पर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के उत्पाद को सरकार ब्रांड बनाएगी। इस ब्रांड का मार्केेटिंग प्रमोशन ग्रामीण विकास विभाग करेगा।
शनिवार को भीम स्टेडियम में तीन दिवसीय हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ मौके पर स्वयं सहायता समूह की महिला कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गांवों में काम करने वाले स्वयं सहायता समूहों के बैंक ऋण का ब्याज अब सरकार चुकाएगी। यह ब्याज सरकार तब तक भरेगी, जब तक कि समूह की प्रति सदस्य आय एक लाख रुपये सालाना नहीं हो जाती।
उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी के मुआयना करते वक्त महिलाओं से मंथली इनकम के बारे में पूछा। पता लगा कि 3000-4000 रुपये मासिक कमा पाती हैं। मंच पर बैठे-बैठे ही बिना ब्याज का ऋण देने की योजना बनी।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि हरियाणा को एक सूत्र में बांधेंगे। जाति का जहर घोलने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजनीतिक लोगों ने ही समाज को बांटने का काम किया है। उन्होंने महिलाओं को नए भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, संप्रदाय मुक्त भारत, जातिवाद मुक्त भारत, आतंकवाद मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलवाई।
पंचायत एवं विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि इन समूहों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिए हरियाणा में नया ब्रांड पंजीकृत किया जाएगा। नाम लगभग फाइनल हो गया है। पंजीकरण के बाद खुलासा किया जाएगा।
इस मौके पर पंचायत एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी, पंचायत विकास विभाग के निदेशक अशोक मीणा, स्वयं सहायता समूह के स्टेट कोआर्डिनेटर रमेश कृष्णन ने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों व योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल, सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्यामदास सर्राफ, बिशम्भर वाल्मीकि व सुखविंद्र सिंह, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषिप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।