{"_id":"68826ece19d9f02b9803cf76","slug":"51-nodal-officers-and-35-duty-magistrates-will-take-charge-of-cet-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137271-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 56 परीक्षा केंद्रों पर 9 पेट्रोलिंग टीमें रखेंगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 56 परीक्षा केंद्रों पर 9 पेट्रोलिंग टीमें रखेंगी निगरानी
Thu, 24 Jul 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए शहर में 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर पुलिस ने 9 पेट्रोलिंग टीमें गठित की गई हैं । शहर में पांच जगह नाके लगाए हैं। सुबह और शाम के सत्र की परीक्षा को लेकर पुलिस हर गतिविधि पर निगरानी रखेगी वहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें बंद रखने के अलावा ऐसी जगहों पर भी निगरानी रखी जाएंगी जहां से परीक्षा के पेपर को आउट करने की कोशिश हो सकती है।
प्रवर पुलिस अधीक्षक भिवानी मनबीर सिंह ने जिले में 26 जुलाई व रविवार 27 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए वीरवार को पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। परीक्षा के लिए प्रवर पुलिस अधीक्षक की ओर से पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगा दी गई है।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया है। परीक्षा सुबह और शाम के सत्र में होगी। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी स्टाफ, पुलिस स्टाफ के अलावा किसी भी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने या आग्नेय अस्त्र लेकर आने पर भी पाबंदी रहेगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के आस-पास की फोटोस्टेट की दुकानें, कोचिंग सेंटर इत्यादि भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर लगातार गश्त करने के निर्देश :
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने थाना क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों पर लगातार गश्त करें और पीसीआर व राइडर को भी लगातार गश्त करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट की दुकानों और कोचिंग सेंटरों पर कड़ी निगरानी रखने के संदेश दिए। थाना यातायात प्रबंधक को यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए गए हैं।