{"_id":"5f567c438ebc3e54a6503d93","slug":"51-new-positive-women-doctors-bhiwani-news-rtk57243017","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंताः 51 नए कोरोना संक्रमित मिले, ज्यादातर गृहिणियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंताः 51 नए कोरोना संक्रमित मिले, ज्यादातर गृहिणियां
विज्ञापन
लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। सोमवार को 51 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए, जिनमें गम फैक्टरी से नौ पॉजिटिव हैं। इसके अलावा बैंक मैनेजर, दुकानदार, कोच, खिलाड़ी भी पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि इनमें ज्यादातर गृहणियां पॉजिटिव मिली हैं। जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1777 तक पहुंच गया है, जिनमें एक्टिव केस 399 हैं। वहीं सोमवार को 40 ने कोरोना को मात भी दी। अब तक 1363 ठीक हो चुके हैं।
बीती 18 अगस्त के बाद से ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले करीब 20 दिन के बाद 813 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। अब जांच बढ़ रही है तो पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। सोमवार को 850 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
ये पॉजिटिव आए सामने
- अकाउंटेंट समेत नौ पॉजिटिव : गम फैक्टरी में 34 वर्षीय अकाउंटेंट समेत नौ पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 63 वर्षीय व्यक्ति, 28 वर्षी युवक, 60 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय अकाउंटेंट, 35 वर्षीय व्यक्ति, 34 वर्षीय व्यक्ति, 14 वर्षीय बच्ची शामिल है।
विज्ञापन
- सूई में शिक्षिका : सूई के सरकारी स्कूल में 27 वर्षीय शिक्षिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह विद्यानगर में रहती है।
- महिला व दो बच्चे मिले : सेक्टर 13 से चार सितंबर को पॉजिटिव आए व्यक्ति की 38 वर्षीय पत्नी, 15 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटे की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
- आयरन स्क्रैप फैक्टरी मालिक : गुरुग्राम में आयन स्क्रैप फैक्टरी चलाने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 28 वर्षीय व्यक्ति जाटू लुहारी का रहने वाला है और तीन सितंबर को भिवानी आया था।
- कंफेक्शनरी स्टोर संचालिका : किरोड़ीमल मंदिर के पास बिचला बाजार में कन्फेक्शनरी शॉप चलाने वाली चिड़िमार गली की 42 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।
- कोच-खिलाड़ी : भीम स्टेडियम से 30 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह रोहतक की रहने वाली है और हर रोज भिवानी भीम स्टेडियम आती है। इसके अलावा 16 वर्षीय कुश्ती खिलाड़ी पॉजिटिव मिला है, जो कि भोजावाली माता मंदिर क्षेत्र से है।
- फैक्टरी मालिक : तिगड़ाना मोड़ पर फैक्टरी चलाने वाले 33 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह दिनोद गेट का रहने वाला है।
- प्रॉपर्टी डीलर : हाउसिंग बोर्ड दादरी गेट वासी 48 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह प्रॉपर्टी डीलर है और उसका कन्हीराम अस्पताल के पास कार्यालय है।
- कुक : उत्तम नगर के एक निजी स्कूल से 50 वर्षीय महिला कुक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वर्जन -
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को सावधानी रखने की जरूरत है। जहां तक संभव खासकर छुट्टी के दिन तो लोग अवश्य ही घरों में रहें। बाजार निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और घर लौटकर साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
न -----------------------------