फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   51 new corona patients found in Bhiwani, 65 healthy

भिवानी में कोरोना के 51 नए मरीज मिले, 65 स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
51 new corona patients found in Bhiwani, 65 healthy
नागरिक अस्पताल के वॉररूम में कोरोना टेस्ट से पहले रजिस्ट्रेशन करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में बुधवार को कोरोना के 51 नए संक्रमित सामने आए है, जबकि 65 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के अब तक 3855 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 3552 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 293 सक्रिय मरीज हैं। बुधवार को कोरोना जांच के लिए 525 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट वीरवार सुबह तक आने की उम्मीद है। हालांकि जिले के 449 सैंपल की रिपोर्ट पहले से ही लंबित है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के कुल 293 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 102 मरीज शहरी और 191 मरीज ग्रामीण क्षेेत्र से हैं। वहीं इनमें से 276 मरीज होमआइसोलेट हैं, जबकि 17 मरीजों को अस्पताल में दाखिल करवाया है। इनमें से ईएसआई अस्पताल में तीन, चुघ अस्पताल में चार, पीजीआईएमएस रोहतक में दो, हिसार में दो, गुरुग्राम में तीन, दिल्ली में एक और नागरिक अस्पताल में दो मरीज आइसोलेट हैं। वहीं सीएचसी क्षेत्र लोहारू में 33, सीएचसी धनाना में 21, सीएचसी कैरू में 24, सीएचसी मानहेरू में 26, सीएचसी मीरान में 38, सीएचसी तोशाम में 29 और सीएचसी जमालपुर में 20 संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौष्टिक आहार लें
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक नागरिक अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर विशेष ध्यान दे। इसके लिए पौष्टिक आहार का सेवन करें और रोजाना सुबह-शाम व्यायाम करें। कोरोना से बचाव के लिए मास्क प्रयोग और उचित सामुदायिक दूरी का पालन करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed