फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   43 corona positive, teacher, bank employee

शिक्षक, बैंककर्मी, दुकानदार समेत 43 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Fri, 28 Aug 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
43 corona positive, teacher, bank employee
लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब संक्रमित के संपर्क में आने से कोरोना वायरस बढ़ रहा है यानी लापरवाही महंगी साबित हो रही है। वीरवार को 43 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। जिनमें अधिकतर आपस में ही परिवार के ही सदस्य हैं। ऐसे में लापरवाही गंभीर साबित हो रही है। वीरवार को बहल और पालुवास गांव में आठ-आठ कोरोना पॉजिटिव सामने आए। अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1258 तक पहुंच गया है। जिनमें एक्टिव केस 221 हैं। 1027 ठीक हो चुके हैं। वीरवार को भी छह ने कोरोना को मात दी। वीरवार को 900 नए सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

वीरवार को सामने आए 43 नए कोरोना पॉजिटिव में गांव पालुवास से आठ, बहल के वार्ड 12 से आठ, डॉ. मुरारीलाल वाली गली से छह, गांव नाथुवास दो, सेक्टर 23, सेक्टर 13, जैन चौक, लोहड़ बाजार मस्तो वाली गली, ढाणी लक्ष्मण लोहारू, विकास नगर, फरटीया केहर से एक-एक कोरोना पॉजिटिव सामने आए।
विज्ञापन

ये मिले कोरोना पॉजिटिव :
- बिजनेस मैन के बाद पालुवास में आठ पॉजिटिव : पालुवास गांव के एक बिजनेसमैन की 23 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद वीरवार को गांव से आठ और पॉजिटिव मिले। अधिकतर बिजनेसमैन के संपर्क में आए हुए है।32 वर्षीय दुकानदार, 52 वर्षीय आंगनबाड़ी वर्कर, 36 वर्षीय गृहिणी, आठ वर्षीय बच्ची, 25 वर्षीय शिक्षिका और उसका एक वर्षीय बेटा, 39 वर्षीय प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका, 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बहल के वार्ड 12 में आठ पॉजिटिव : बहल के वार्ड-12 वीरवार को कोरोना वार्ड बना नजर आया और यहां आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 24 को पॉजिटिव मिले युवक की 60 वर्षीय माता, 35 वर्षीय पत्नी, 24 को ही पॉजिटिव मिले एक अन्य युवक की 28 वर्षीय पत्नी, चार वर्षीय बेटा, 50 वर्षीय माता, 54 वर्षीय दुकानदार, 28 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले।
- डॉ. मुरारीलाल वाली गली में छह पॉजिटिव: डॉ. मुरारी लाल वाली गली से छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 55 वर्षीय व्यक्ति जो गोशाला मार्केट में एक कपड़े की दुकान पर कार्य करता है, इसी दुकान पर कार्य करने वाला 30 वर्षीय युवक, 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 52 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय युवती जो कि सराय चौपटा की एक कंपनी में सीए है, छह वर्षीय बच्चा पॉजिटिव मिले।
- बैंक क्लर्क मिला पॉजिटिव : सेक्टर 23 से 43 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह आंध्रा बैंक में क्लर्क है।
- दुकानदार और कर्मी मिले पॉजिटिव : घंटाघर चौक पर एक रेडीमेड दुकान में काम करने वाला कृष्णा कॉलोनी वासी 38 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला। महम गेट पर एक दुकान पर काम करने वाला मस्तान गली वासी 35 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला। इसके अलावा सेक्टर 13 वर्षीय कपड़े का दुकानदार 50 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। जैन चौक में एक आभूषण दुकान से 40 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला

- रेलवे का ट्रैकमैन मिला पॉजिटिव : रेलवे कॉलोनी से 34 वर्षीय व्यक्ति जो कि रेलवे में ट्रैकमैन है पॉजिटिव मिला है।
- सीए मिला पॉजिटिव : विकास नगर से 42 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है, जो कि सराय चौपटा में एक कंपनी में सीए है।
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। अब सावधानी रखने की विशेष जरूरत है। अब जरूरी है कि लोग अपनी स्वच्छता पर ध्यान दें। मास्क पहनकर ही बाहर जाए और सामुदायिक दूरी का ख्याल रखें। बाहर का खाना खाने से बचे और घर का खाना ही लें। खांसी, जुकाम, बुखार, गले में तकलीफ सांस लेने में तकलीफ होने पर चिकित्सक से जांच करवाएं।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed