{"_id":"5be87a85bdec2269b345a182","slug":"41541962373-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 बसों और ट्रेन से परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 बसों और ट्रेन से परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की डी ग्रुप भर्ती परीक्षा के लिए रविवार को सुबह चार बजे बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ी। रोडवेज प्रबंधन ने सुबह 15 अतिरिक्त बसें भेजकर स्थिति संभाली, लेकिन ट्रेन ओवरलोड चली। अधिकतर यात्रियों ने खड़े होकर व खिड़कियों पर लटककर यात्रा की। टिकट विंडो पर भी परीक्षार्थियों की लंबी कतार देखी गई। करीब दो हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए रवाना हुए।
सुबह 15 तो दोपहर में चली चार अतिरिक्त बसें
रोडवेज प्रबंधन ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए सुबह 15 और दोपहर के समय चार अतिरिक्त बसें चलाई। एक हजार से अधिक परीक्षार्थी रोडवेज बसों से परीक्षा केंद्र तक पहुंचे। सुबह साढ़े चार बजे कैथल के लिए दो, कुरुक्षेत्र के लिए दो, करनाल के लिए तीन, फरीदाबाद के लिए चार, गुरुगांव के लिए तीन, पानीपत के लिए एक अतिरिक्त बस रवाना की गई। इवनिंग शिफ्ट के लिए दोपहर के समय चार रोडवेज बसें गुरुगांव भेजी गई। शनिवार को परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों की छतों पर यात्रा करते हुए देखा गया था तो रविवार को रोडवेज प्रबंधन अतिरिक्त बसें कर व्यवस्था बनाई।
यमुनानगर के लिए चली स्पेशल बस
भिवानी डिपो से सीधे यमुनानगर की बस सेवा नहीं है। ऐसे में यात्रियों को बार-बार बसें बदलनी पड़ती है। शनिवार को इसी कारण परीक्षार्थियों को भारी समस्या से जूझना पड़ा। इस समस्या को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने रविवार को यमुनानगर के लिए भी विशेष बस चलाई ताकि विद्यार्थी सीधे यमुनानगर पहुंचकर परीक्षा दे सके।
विज्ञापन
सुबह साढ़े चार बजे चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन लगातार दूसरे दिन ओवरलोड चली। इस ट्रेन में जनरल के पांच ही डिब्बे है। लोगों की भारी भीड़ उमड़ी तो सारी व्यवस्था बिगड़ गई। ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों में जमकर धक्का मुक्की भी हुई।
19 अतिरिक्त बसें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए चलाई गई। परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी है। यमुनानगर के लिए भी विशेष ट्रेन चलाई गई है।
जयकिशन, ड्यूटी इंस्पेक्टर रोडवेज