{"_id":"5aa42f864f1c1bbb758b4b58","slug":"41520709510-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : उडनदस्तों ने 55 को नकल करते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : उडनदस्तों ने 55 को नकल करते पकड़ा
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा : उड़नदस्तों ने 55 को नकल करते पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी के हिंदी के पेपर में जिलेभर में 55 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने 13 व सेक्रेटरी उड़नदस्ते ने सर्वाधिक 15 को नकल करते हुए पकड़ा। शिक्षा बोर्ड के अनुसार, बोर्ड के दर्जनभर उड़नदस्तों ने जिले के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उड़नदस्तों ने 55 को नकल करते हुए पकड़ा और इनके खिलाफ यूएमसी केस दर्ज कराया। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड सचिव धीरेन्द्र खड़गटा के उड़नदस्ते ने गुजरानी (भिवानी) परीक्षा केंद्र से मुकेश वासी गांव गुजरानी के खिलाफ धारा-144 की उल्लंघना करने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।
--
बहल में लापरवाही बरतने पर सुपरवाइजर रिलीव
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि उप-मंडल प्रश्न-पत्र उड़नदस्ता, लोहारू द्वारा परीक्षा केंद्र ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, बहल-04 में नियुक्त सुपरवाइजर महेंद्र सिंह, जेबीटी अध्यापक, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पाजू को परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।