{"_id":"5a76093b4f1c1bf07b8b5496","slug":"41517685051-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहारू: मौसम विभाग का गुब्बारा खेत में मिलने से हड़कंप, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू: मौसम विभाग का गुब्बारा खेत में मिलने से हड़कंप, पुलिस पहुंची
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू।
सिंघानी गांव के खेत में मौसम विभाग का गुब्बारा मिलने से एक बारगी सनसनी फैल गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। बाद में पुलिस की पड़ताल में पता लगा कि यह गुब्बारा मौसम विभाग का है।
सिंघानी गांव के निवासी सुरेश प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने खेत में फसल में पानी देने केे लिए गया था। इसी दौरान सुरेश ने अपने खेत में एक कपड़े से कुछ तारों के माध्यम से जुड़ी हुई डिब्बानुमा वस्तु पड़ी देखी। उसने सरपंच सुरेंद्र राठी को सूचित किया। सरपंच सुरेंद्र राठी ने उक्त संदिग्ध वस्तु को अपने कब्जे में लेकर लोहारू पुलिस को सूचित किया।
गांव के सरपंच सुरेंद्र राठी तथा गांव के अन्य ग्रामीणों ने बताया कि क्रीम रंग के कपड़े में सफेद डिब्बानुमा वस्तु कुछ तारों से जुड़ी हुई थी तथा सफेद बॉक्स पर अंग्रेजी में रेडियोसोंडा आर्टीकल-1673 लिखा हुआ था। घटना की जानकारी के तुरंत बाद लोहारू थाने के हैड कांस्टेबल राजेश कुमार ने सिंघानी गांव में जाकर सुरेश के खेत से मिली वस्तु को अपने कब्जे में लिया। हैड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें जो वस्तु सिंघानी गांव के एक खेत से मिली है वह मौसम विभाग द्वारा छोड़ा गया गुब्बारा है।