फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   41444 applied for PG courses

Bhiwani News: पीजी कोर्सों के लिए 41444 ने किया आवेदन, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से पास आउट ने किए सबसे ज्यादा आवेदन

Thu, 10 Aug 2023 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 10 Aug 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
41444 applied for PG courses
गांव प्रेमनगर ​स्थित सीबीएलयू। 
भिवानी। प्रदेश में सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत स्नातकोत्तर (पीजी) के कोर्सों के लिए आवेदन पोर्टल आठ अगस्त को बंद कर दिया गया। प्रदेशभर से 41,444 विद्यार्थियों ने विभिन्न पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया।
विज्ञापन

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से पास आउट विद्यार्थियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) के विद्यार्थी शामिल है। एमडीयू से पासआउट 10955 विद्यार्थियों ने पीजी कोर्स करने के लिए आवेदन किया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर केयू के 6742 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं, 3269 प्राप्त आवेदनों के साथ तीसरे नंबर पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर है।
विज्ञापन

हिसार के राजकीय महाविद्यालय के लिए हुए सबसे अधिक आवेदन
प्रदेश में हिसार के राजकीय महाविद्यालय से स्नातकोत्तर करने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए। जबकि राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद दूसरे और पंडित नेकीराम महाविद्यालय, रोहतक तीसरे नंबर है। टाॅप दस महाविद्यालयों में रोहतक व गुरुग्राम के तीन-तीन महाविद्यालय शामिल है। जबकि हिसार, भिवानी, नारनौल व फरीदाबाद का एक-एक महाविद्यालय शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने के मामले में टॉप पांच विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की संख्या

विवि से पासआउट - प्राप्त आवेदन
1. महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय -10955-
2. कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय- 6742-
3. इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर- 3269-
4. जीजेयू हिसार- 2731-
5. सीबीएलयू- 2585-
किस कोर्स के लिए कितने आवेदन हुए

कोर्स का नाम- आवेनकर्ता-
1. एमकॉम- 5909-
2. एमए अंग्रेजी- 5812-
3. एमए राजनीति विज्ञान- 5145-
4. एमए हिंदी-4634-
5. एमए इतिहास- 4102-
6. एमएससी गणित- 2736-
7. एमए ज्योग्राफी-2517-
8. एमएससी ज्योग्राफी- 2314-
9. एमएससी केमिस्ट्री- 1917-
10. एमएससी कंप्यूटर साइंस- 1764-
सबसे ज्यादा आवेदन होने वाले महाविद्यालय
महाविद्यालय का नाम- आवेदन-
1. राजकीय महाविद्यालय हिसार- 3105-
2. राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद- 2845-
3. एनआरएस राजकीय महाविद्यालय रोहतक- 2737-
4. राजकीय महाविद्यालय नारनौल- 2210-
5. ऑल जाट एचएम महाविद्यालय रोहतक- 1803-
6. राजकीय महाविद्यालय भिवानी- 1594-
7. राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 गुरुग्राम- 1587-
8. डी राजकीय महाविद्यालय गुरुग्राम- 1546-
9. राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक- 1474-
10. राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 14 गुरुग्राम- 1465-
पीजी के विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी गई है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से पीजी के कोर्सों में दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी करने की अभी तिथि निर्धारित नहीं की गई है। जल्द ही तिथि निर्धारित कर मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद सूची में शामिल आवेदक अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
-डॉ. संजय गोयल, प्राचार्य, वैश्य महाविद्यालय भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article