फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   3rd and 5th class students will also give board exam in Haryana

Haryana: अब तीसरी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी भी देंगे बोर्ड परीक्षा, HBSE कराएगा बुनियादी परीक्षाएं

Tue, 09 May 2023 08:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संजय वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संजय वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 09 May 2023 08:01 AM IST
सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड तीसरी और पांचवीं की बुनियादी परीक्षाएं कराएगा। तीसरी कक्षा की परीक्षा स्कूल स्तर पर शिक्षा बोर्ड अपनी निगरानी में कराने की तैयारी में जुटा है। पांचवीं और आठवीं की परीक्षा का सरकार को प्रस्ताव भेजा है, जल्द मंजूरी की उम्मीद है। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने नया कदम बढ़ाया है। 

विज्ञापन
3rd and 5th class students will also give board exam in Haryana
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में अब तीसरी और पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी बोर्ड परीक्षा देंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड तीसरी और पांचवीं की बुनियादी परीक्षाएं आयोजित कराएगा। इतना ही नहीं पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा का मसौदा भी शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने सरकार के समक्ष भेजा है।

विज्ञापन


इसी के साथ तीसरी कक्षा की परीक्षा स्कूल स्तर पर बोर्ड प्रशासन अपनी निगरानी में कराने की तैयारियों में जुटा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने नई शिक्षा नीति के तहत ये नया कदम उठाया है। सरकार से जल्द ही पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा की मंजूरी की उम्मीद है।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करा रहा है। हर साल करीब पांच से छह लाख विद्यार्थी इन दोनों ही कक्षाओं में बोर्ड परीक्षाएं दे रहे हैं। इसी के साथ कक्षा पांचवीं का बोर्ड फिर से लागू होगा, जबकि नई शिक्षा नीति के तहत तो अब तीसरी कक्षा की भी बोर्ड परीक्षा होगी, हालांकि ये बुनियादी परीक्षा होगी, जिसमें परीक्षा का संचालन बोर्ड कराएगा, मगर बच्चों को किसी दूसरे विद्यालय में जाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परीक्षा से बच्चों की शिक्षा का स्तर काफी सुधरेगा और उन्हें रट्टा लगाने के बजाय उनके ज्ञान का भी मूल्यांकन होगा। शिक्षा बोर्ड प्रशासन का दावा है कि नई शिक्षा नीति 2020 में तीसरी और पांचवीं के साथ आठवीं की परीक्षा उपयुक्त प्राधिकरण के माध्यम से कराए जाने का प्रावधान किया गया है।

विशेष अवसर परीक्षार्थियों का भी सामान्य के साथ घोषित होगा रिजल्ट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से दसवीं और बारहवीं की मार्च परीक्षा में नहीं बैठ पाने वाले विद्यार्थियों के लिए अप्रैल में शिक्षा बोर्ड ने विशेष अवसर परीक्षा का आयोजन किया था। विशेष अवसर की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का रिजल्ट भी मार्च की वार्षिक परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के साथ ही घोषित किया जाएगा। बोर्ड प्रशासन 14 या 15 मई को रिजल्ट घोषित करने की तैयारियों में जुटा है।

एमआईएस पोर्टल से भी शिक्षा बोर्ड जुटा रहा बच्चों की जानकारी
शिक्षा बोर्ड प्रशासन तीसरी और पांचवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग के एमआईएस पोर्टल से भी जानकारी जुटा रहा है। हालांकि एमआईएस पोर्टल पर हरियाणा बोर्ड से संबद्धता के अलावा सीबीएसई से संबद्धता रखने वाले विद्यार्थियों का भी डॉटा अपलोड है। मगर बोर्ड इन परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की अनुमानित संख्या का आकलन करने में लगा है, जिसके आधार पर फिर प्रश्नपत्र तैयार कराना, परीक्षाएं आयोजित कराने की प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी।

गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर भी मंडराएंगे संकट के बादल
शिक्षा बोर्ड द्वारा तीसरी और पांचवीं की परीक्षाएं आयोजित कराने के निर्णय से प्रदेशभर में गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की संख्या पर भी स्वत: लगाम लग जाएगी। क्योंकि फिलहाल बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा ले रहा है, जबकि पहली से आठवीं तक कोई बोर्ड परीक्षा नहीं है। ऐसे में निजी स्कूल न शिक्षा विभाग से मान्यता ले रहे हैं न बोर्ड से संबद्धता की उन्हें कोई जरूरत है। मगर तीसरी और पांचवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में बोर्ड की संबद्धता अनिवार्यता भी रहेगी। अब तक धड़ल्ले से चल रहे गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर भी संकट के बादल मंडरा जाएंगे।

 


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड देश का पहला ऐसा बोर्ड है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को तत्परता से लागू करने के लिए नित नए कदम उठा रहा है। हमने कक्षा तीसरी और पांचवीं के साथ आठवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सरकार के समक्ष प्रस्ताव भेजा है। नई शिक्षा नीति में तीसरी और पांचवीं के सभी बच्चों के लिए उपयुक्त प्राधिकरण से परीक्षा का प्रावधान किया है। - डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed