फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Panchayat imposed complete lockdown after 35 people died in a week in three villages of Haryana

कोरोना का तांडव: एक सप्ताह में भिवानी के तीन गांवों में 35 की गई जान, पंचायत ने लगाया पूर्ण लॉकडाउन

Sun, 09 May 2021 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 09 May 2021 12:58 AM IST
सार

गांव में अचानक हो रही लोगों की मौत से सबक लेते हुए पंचायत ने पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया। अब घर से कोई भी व्यक्ति बेवजह बाहर नहीं निकल सकता। सब्जी बेचने वालों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध है।

विज्ञापन
Panchayat imposed complete lockdown after 35 people died in a week in three villages of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के बाद कोरोना का संक्रमण गांवों में बढ़ने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। भिवानी में एक सप्ताह के भीतर तीनों गांव (मुंढ़ाल खुर्द, मुंढ़ाल कलां व बांडाहेड़ी) में 35 लोगों की मौत हो गई। इन सभी लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि तो नहीं हुई है, मगर काफी लोगों ने कोरोना का टेस्ट कराया था, जिनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

विज्ञापन


लगातार ग्रामीणों की मौत होने पर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही गांव में पांच दिन के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं एसडीएम, डीएसपी और बीडीपीओ ने गांव का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। विभिन्न क्षेत्रों से गांव में आने वाली गलियों पर पुलिस का नाका लगा है। इसके अलावा गांव की गलियों में ग्रामीणों ने अपने स्तर पर नाके लगाए हैं। 
विज्ञापन


बिना जरूरी काम के कोई अपने घर से भी नहीं निकलेगा। 13 मई तक गांव में किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। गांव में किसी तरह से कोई भी बाहरी व्यक्ति सब्जी व फल आदि बेचने के लिए नहीं आएगा। अगर कोई पहुंचा तो भी उसको बाहर ही रोक दिया जाएगा। इसके लिए गांव के बाहरी मुख्य मार्गों पर पुलिस के नाके लगवाए गए हैं। गांव के अंदर के मोहल्लों को आपस में जाड़ने वाली गलियों पर युवा नाके लगाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वे नाकों से किसी भी एक-दूसरे मोहल्ले के लोगों को नहीं मिलने देंगे। इस बारे में पंचायत ने भिवानी के एसपी व जिला उपायुक्त को पत्र भेजकर फैसले के बारे में जानकारी दे दी है।
 
एसडीएम, डीएसपी और बीडीपीओ ने मुढ़ाल का दौरा किया
एसडीएम सुरेश रविश कुमार ने मुढ़ाल कलां व खुर्द में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी विरेंद्र कुमार व बीडीपीओ नितिन कुमार के साथ गांव का दौरा किया। मुढ़ाल चौकी प्रांगण में गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक ली। 

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को पूरे गांव को सैनिटाइज करने, घर-घर मास्क बांटने एवं सैनिटाइजर मुहैया करवाने के निर्देश दिए। एसडीएम सुरेश रविश कुमार ने कहा कि मुढ़ाल कलां व खुर्द में कोरोना संक्रमण का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसलिए आमजन को सजग एवं सावधान रहने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन तथा जिलाधीश द्वारा लगाई गई धारा 144 का पालन करना चाहिए।

जिले के कई गांवों में हालात बिगड़ने लगे

ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना से मौत के आंकड़े भी लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके चलते लगातार ग्रामीण इलाकों में भी हालात बिगडने लगे हैं। गांव खरककलां, कलिंगा, सीपर, देवसर, बड़वा में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि इन गांवों में भी पूरी तरह से लॉकडाउन के हालात बने हैं। इसी तरह गांव उमरावत में भी कोरोना संक्रमण की वजह से एक ही परिवार के तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। वहीं ग्रामीण भी तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।

घुसकानी गांव में भी बिगड़ रहे हालात
गांव घुसकानी में हर घर में सदस्य बीमार पड़े हैं, हालांकि अभी तक उनके कोरोना की पुष्टि के कोई संकेत नहीं हैं, मगर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी उनकी जांच के कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि कोरोना संक्रमण खतरे को भांपते हुए ग्रामीण स्तर पर भी हर घर पर जांच की व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों ने बताया कि हर घर में बुखार, खासी जुकाम से पीड़ित मरीज मिल रहे हैं।

दस दिन में बनकर तैयार होगा ऑक्सीजन प्लांट
जिलाधीश राहुल नरवाल का कहना है कि कोरोना की जंग में अब हम काफी बेहतर तैयारी में हैं। जिला सामान्य अस्पताल परिसर में आगामी दस दिनों में ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो जाएगा। जिसके बाद ऑक्सीजन की डिमांड पूरी होगी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम वेयर हाउस से भी सौ बी टाइप सिलिंडर मिले हैं। जिनका इस्तेमाल कोरोना संक्रमितों का स्वास्थ्य बेहतर करने में होगा।

यह कोई कानून व्यवस्था की समस्या नहीं बल्कि पब्लिक हेल्थ क्राइसिस है। इसमें जनता की भागीदारी जरूरी है। ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। अब तो मकसद यही है कि जितनी बीमारी फैल चुकी वह आगे न फैले। हम उसके लिए लोगों को तैयार कर रहे हैं। गामीण क्षेत्र में खुद ही लोगों को घरों के अंदर बंद रहना होगा, ताकि संक्रमण से बचे रहें।- राहुल नरवाल, जिलाधीश, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed