फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   34109 students will give scholarship examination of education board in 118 centers of the state

प्रदेश के 118 परीक्षा केंद्रों में 34109 विद्यार्थी देंगे शिक्षा बोर्ड की स्कॉलरशिप परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
34109 students will give scholarship examination of education board in 118 centers of the state
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा नवंबर 2022 का आयोजन 20 नवंबर को किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सभी जिलों में 118 परीक्षा केंद्र बनाए हैं वहीं कक्षा पहली से आठवीं तक करीब 34109 हजार विद्यार्थी स्कॉलरशिप की परीक्षा देंगे। 20 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए 11 नवंबर से प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर लाइव होंगे। परीक्षा के प्रवेश-पत्र की बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट wwww.bseh.org.in एवं एससीईआरटी गुरुग्राम की वेबसाइट scertharyana.gov.in पर जानकारी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा स्कॉलरशिप के लिए 20 नवंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक जिले में तीन से छह परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में 250 से 300 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला वार परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या भी बोर्ड द्वारा जारी की गई है। वहीं परीक्षा केंद्रों पर भी व्यवस्था बनाए जाने संबंधी दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। सभी जिलों में गठित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से करीब आधा घंटे पहले ही प्रवेश शुरू किया जाएगा। वहीं परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों के संबंध में भी वेबसाइट पर हिदायतें जारी की गई हैं।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि इस परीक्षा से संबंधित परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र 11 नवंबर से लाइव किए जा रहे हैं। पात्र परीक्षार्थी अपना आधार नंबर व जन्म तिथि भरकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र पर दिए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर व समझकर उनका पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि ऐसे नेत्रहीन/अशक्त परीक्षार्थी जो स्वयं लिखने मे असमर्थ हैं व उनकी अशक्तता मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल प्रमाण-पत्र में 40 प्रतिशत या इससे अधिक प्रमाणित की गई है व वह लेखक की सुविधा लेना चाहते हैं। ऐसे परीक्षार्थियों के लेखक हेतु संबंधित विद्यालय के प्राचार्य/प्रतिनिधि, लेखक के मूल एवं सत्यापित दस्तावेजों/प्रलेखों जैसे शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, दो नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो (एक सत्यापित), फोटोयुक्त पहचान-पत्र/आधार कार्ड इत्यादि एवं स्थायी व अस्थायी पता सहित परीक्षा से दो दिन पूर्व लेखक की स्वीकृति बोर्ड मुख्यालय भिवानी के कमरा नंबर 28 से लेना सुनिश्चित करेंगे। बोर्ड कार्यालय की स्वीकृति के बिना परीक्षार्थी के लेखक को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ये हैं जिला वार परीक्षा केंद्र व विद्यार्थी
जिला केंद्र की संख्या विद्यार्थी
अंबाला 7 2044
भिवानी 6 1850
चरखी दादरी 3 742
फरीदाबाद 3 892
फतेहाबाद 9 2776
गुरुग्राम 8 2364
हिसार 9 2551
झज्जर 3 919
जींद 6 1875
कैथल 6 1856
करनाल 7 1906
कुरुक्षेत्र 5 1376
महेंद्रगढ़ 6 1816
नूंह 4 1042
पलवल 4 1045
पंचकूला 3 702
पानीपत 4 976
रेवाड़ी 7 2042
रोहतक 3 946
सिरसा 8 2463
सोनीपत 4 1032
यमुनानगर 3 894
कुल 118 34109
------------
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा स्कॉलरशिप परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका है। परीक्षा के लिए 11 नवंबर से प्रवेश पत्र लाइव किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराने की सभी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं।
-डॉ वीपी यादव, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed