{"_id":"637a8f9136670930143b1cc9","slug":"34109-examinees-given-national-means-cum-merit-scholarship-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"HBSE: प्रदेश में 34109 परीक्षार्थियों ने दी स्कॉलरशिप परीक्षा, 118 परीक्षा केंद्रों पर हुई संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HBSE: प्रदेश में 34109 परीक्षार्थियों ने दी स्कॉलरशिप परीक्षा, 118 परीक्षा केंद्रों पर हुई संचालित
Mon, 21 Nov 2022 02:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 21 Nov 2022 02:05 AM IST
सार
शिक्षा बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा का 118 परीक्षा केंद्रों पर नकल रहित सफल संचालन कराया गया। बोर्ड के उड़नदस्ते ने प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
HBSE Gate
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को प्रदेशभर में राष्ट्रीय मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा संचालित कराई गई। परीक्षा में प्रदेशभर में 34109 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रदेश के 118 परीक्षा केंद्रों पर हुई।
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष ने जिला रेवाड़ी के परीक्षा केंद्र जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नजदीक सिविल अस्पताल, रेवाड़ी-10 (बी-1) व रेवाड़ी-11 (बी-2), सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दिल्ली गेट सिविल अस्पताल के पीछे, रेवाड़ी-15 (बी-1), राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड, रेवाड़ी-1(बी-1), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नजदीक भाड़ावास गेट, रेवाड़ी-4 (बी-1) व रेवाड़ी-5(बी-2) और हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नजदीक मॉडल टाउन, रेवाड़ी-6 (बी-1) का निरीक्षण किया। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन
बोर्ड संयुक्त सचिव डॉ. पवन कुमार के उड़नदस्ते द्वारा जिला जींद के परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नजदीक भारत सिनेमा रोड जींद-5 व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नजदीक पुरानी सब्जी मंडी जींद-8 (बी-1) का निरीक्षण किया। परीक्षाओं की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पूर्ण समय हेतु एक-एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया था।
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा का 118 परीक्षा केंद्रों पर नकल रहित सफल संचालन कराया गया। बोर्ड के उड़नदस्ते ने प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां परीक्षा शांतिपूर्वक होती पाई गई। - डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।