फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   32 new corona positive, doctor

बवानीखेड़ा कॉलेज के चार शिक्षक समेत 32 नए कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 29 Aug 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
32 new corona positive, doctor
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। वीरवार देर रात 16 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी तो शुक्रवार को 32 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इस बार स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक व अन्य स्टाफ कर्मचारी ज्यादा पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा कॉलेज से चार शिक्षक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पॉजिटिव मिले तो गवर्नमेंट स्कूल भिवानी से भी चार पॉजिटिव मिले। इनके अलावा विभिन्न अन्य स्कूलों के करीब आधा दर्जन शिक्षक, आधा दर्जन दुकानदार व उनके कारिंदे पॉजिटिव मिले है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1280 तक पहुंच गया है। शुक्रवार को स्थिति ज्यादा गंभीर नजर आई। शुक्रवार को विभिन्न कॉलेजों, स्कूलों के करीब 20 शिक्षक व अन्य कर्मचारी पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

ये नए केस आए सामने
- बवानीखेड़ा कॉलेज में पांच मिले पॉजिटिव : बवानीखेड़ा कॉलेज में चार शिक्षक और एक अन्य कर्मी पॉजिटिव मिले है। 41 वर्षीय प्रोफेसर, 33 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफेसर, 38 वर्षीय प्रोफेसर, 24 वर्षीय वॉचमैन पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिजनेस मैन मिला पॉजिटिव : पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 41 वर्षीय व्यक्ति जो कि खेल सामान का बिजनेस करता है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- प्राइवेट स्कूल का स्टाफ मिला पॉजिटिव : मंडी टाउनशिप के एक निजी स्कूल की 48 वर्षीय टीचर, 38 वर्षीय जूनियर हेड, 42 वर्षीय महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं।
- एडीसी कार्यालय का कर्मी मिला पॉजिटिव : एडीसी कार्यालय से 30 वर्षीय कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। जो सप्ताहंत पर अपने घर पानीपत जाता है।
- स्कूली शिक्षक मिले पॉजिटिव : जूई सरकारी स्कूल की 49 वर्षीय शिक्षिका जो कि विद्यानगर में रहती है, वह पॉजिटिव मिली है। देवसर मोड़ स्थित एक निजी स्कूल की 36 वर्षीय महिला स्वीपर, झांवरी स्कूल का 36 वर्षीय क्लर्क, न्यू भारत नगर से 48 वर्षीय व्यक्ति, जो कि सरकारी स्कूल चरखी दादरी में अध्यापक है। ढाणी शंकर में एक प्राइवेट स्कूल की 26 वर्षीय शिक्षिका पॉजिटिव मिली है।
- गवर्नमेंट स्कूल में चार मिले पॉजिटिव : सेठ किरोड़ीमल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 37 वर्षीय महिला शिक्षिका, 40 वर्षीय अध्यापक, 44 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय लेक्चरर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- शिक्षा बोर्ड के तीन कर्मी मिले पॉजिटिव: शिक्षा बोर्ड से तीन कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 50 वर्षीय सुपरीटेंडेंट व दो अन्य पॉजिटिव मिले है।
- सिपाही मिला पॉजिटिव : जिला पुलिस का 36 वर्षीय सिपाही जो कि मधुबन करनाल में ट्रेनिंग पर गया था कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह 25 अगस्त को भिवानी लौटा है।

- गवर्नमेंट कॉलेज का चपरासी मिला पॉजिटिव : गवर्नमेंट कॉलेज से 54 वर्षीय चपरासी पॉजिटिव मिला है। वह प्रिंसिपल कार्यालय में कार्यरत है।
- असिस्टेंट प्रोफेसर मिली पॉजिटिव : सरकारी कॉलेज की 27 वर्षीय महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वर्जन-
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 1280 पॉजिटिव सामने आए है, जिनमें 226 एक्टिव केस है। शुक्रवार को भी 950 सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। लोगों को सावधानी रखनी चाहिए।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed