फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   31617 people got vaccine against corona at 151 centers

151 केंद्रों पर 31617 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
31617 people got vaccine against corona at 151 centers
लघुसचिवालय में लाभार्थी को वैक्सीन लगातीं एएनएम स्वीटी। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को विशाल टीकाकरण अभियान चलाया। 151 केंद्रों पर पर 31617 लोगों को टीका लगाया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने कुल 40 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य लिया था।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर हुआ टीकाकरण : नागरिक अस्पताल शहरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढाणा रोड़ व सेवा नगर, हुडा डिस्पेंसरी सेक्टर-13, चांग, पीएचसी धनाना, बवानीखेड़ा (पुर), पीएचसी सूई में, तालु, अलखपुरा, दिनोद, जूईकलां, पीएचसी कैरू के क्षेत्र में आने वाले गांवों मेगा वैक्सीनेशन शिविर और पीएचसी ढाणी माहू, ढिगावा, लोहारू, नकीपुर, सोहासड़ा, बहल, सिवानी, गुरेरा, झुप्पाकलां, लीलस, मीरान, बिरण, बुसान व संडवा, जमालपुर, तोशाम, मानहेरू, बामला, खरककलां व पीएचसी नंदगांव के क्षेत्र में आने वाले गांवों में नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

लोगों को करें जागरूक
टीकाकरण शिविरों में लोगों को वैक्सीन लगाने के साथ-साथ कोरोना महामारी से बचाव के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों को बार-बार साबुन से हाथ धोने व सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोगों को समझाया जा रहा है कि कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत प्रभाव से अस्पताल में उपचार करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
एडीआर सेंटर में सातवां टीकाकरण शिविर
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित एडीआर सेंटर में 7वां टीकाकरण शिविर लगा। इसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हिमांशु सिंह ने की। शिविर में डॉ. सोनू, डॉ. राजकुमार, एएनएम स्वीटी ने प्राधिकरण के अधिकारी/कर्मचारी, अधिवक्ताओं एवं पीएलवी व आमजन को कोविड-19 बचाव के लिए वैक्सीन लगाई।
सीजेएम हिमांशु सिंह ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए हमें टीका जरूर लगवाना चाहिए। वहीं, लघु सचिवालय परिसर में अधिवक्ता अनुराधा खनगवाल, पीएलवी यशवीर सिंह, राजेश बिष्ट, विरेंद्र सिंह ने हेल्प डेस्क के माध्यम से नागरिकों को अधिक से अधिक टीकाकरण करवाने की अपील की। इस अवसर पर अविनेश, सहायक कमलजीत सिंह, गोपाल कृष्ण, सुनील, सुमन बजाड़, कृष्ण भट्ट, अमन उपस्थित रहे। संवाद

लालदास मंदिर 200 नागरिकों ने लगवाया टीका
भिवानी। कृष्णा कॉलोनी स्थित लालदास मंदिर में शुक्रवार को भाजपा की विवेकानंद मंडल शाखा एवं भाजपा महिला मंडल ने संयुक्त रूप से वैक्सीनेशन कैंप लगाया। कैंप वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष बिशंबर अरोड़ा के नेतृत्व में लगाए गया। कैंप में करीब 200 नागरिकों ने वैक्सीन लगवाई। इस अवसर पर लालदास मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद बजाज, भाजपा महिला मंडल सचिव शालू अरोड़ा, शाखा प्रमुख सुभाष, डॉ. जेपी जांगड़ा, हेमंत, रमेश महता, अनिल गैरा, किशोरी लाल, बालाराम, राजेंद्र वर्मा, सुदेश शर्मा, भाजपा सचिव सोनिया, चंदा गुप्ता, सचिव वीना तंवर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed