{"_id":"5be87a69bdec2217277cd859","slug":"31541962345-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बछड़ा आगे आने से सड़क पर पलटी बोलेरो, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बछड़ा आगे आने से सड़क पर पलटी बोलेरो, दो घायल
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अचानक बछड़ा आ जाने से बोलेरो गाड़ी पलट गई। जिसमें उसमें सवार एक महिला व चालक घायल हो गए। घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से निकाल उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं बछड़ा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सूचना मिलने के बाद गोरक्षा दल के सदस्यों ने उपचार किया।
हादसा रात करीब नौ बजे भिवानी-रोहतक मार्ग स्थित निनान और फूलपुरा गांव के बीच हुआ। भारत नगर वासी संदीप भाई सुरेश, सुरेश की पत्नी गुड्डी देवी, रिश्तेदार जाटू लुहारी वासी राजबीर बोलेरो से रोहतक गए थे। उनका एक रिश्तेदार रोहतक के एक अस्पताल में उपचार धीन है। लौटते वक्त निनान और फूलपुरा गांव के बीच अचानक गाड़ी के आगे बछड़ा आ गया। जिससे टकराकर गाड़ी पलट गई। हादसे में संदीप और गुड्डी देवी को चोट आई। बड़ी मशक्कत के बाद खिड़कियों से घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। महिला गुड्डी देवी को अधिक चोट आई है।