फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सीएलपी लीडर ने दिया सरपंचों व सचिवों का सर्मथन

सीएलपी लीडर ने दिया सरपंचों व सचिवों का सर्मथन

Sun, 01 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
सीएलपी लीडर ने दिया सरपंचों व सचिवों का सर्मथन
सीएलपी लीडर ने सरपंचों व सचिवों को दिया सर्मथन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
या तो कलम की लड़ाई सै, जिसकी जहां कलम होती है वहीं काम होता है। थ्हारै धोरै तो कलम आ सकै सै। यह बात सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने तोशाम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इसके बाद उन्होंने धरना दे रहे सरपंचों व सचिवों को समर्थन दिया और उनकी मांग उठाने की बात कही।

सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने कहा कि मै तो सच्ची बात करती हूं, चौटाला की तरह झूठ नहीं बोलती और बीजेपी पार्टी वालों की तरह झूमले नहीं देती। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग के लिए सोचती है और उसी तरह काम करती है। किरण ने कहा कि अबकी बार आपको ध्यान रखना होगा कि हरा झंडे वाला व बीजेपी का मिलाजुला खेल होगा ये आपको आपस में लड़वाने के लिए आएंगे। इनसे दूर रहने की जरूरत है। किरण चौधरी ने कहा कि सरपंच अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, कही कोई धरना दे रहा है कही कोई, भाजपा सरकार में अहंकार हो गया है और अहंकार से खात्मा होता है। इन्होंने तो मांगों के लिए मिलने पर ही सचिवों को सस्पेंड कर दिया है। स्वामीनाथन रिपोर्ट को लेकर किरण चौधरी ने कहा कि इसको लेकर इन्ही के कृषि मंत्री नग्न होकर प्रदर्शन करते थे और आज लागू करने के नाम पर कन्नी काट रहे हैं। किरण चौधरी ने कहा कि वे सरकार पर दबाव बनाकर उन्हें बहाल करने की बात कहेंगे। इस मौके पर एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, जिला पार्षद भूपेंद्र भोलू, सज्जन संड़वा, महेंद्र नंबरदार, प्रताप हसानियां, उमेश बागवनवाला, वजीर डाडम, जेपी सांगवान पटौदी, संदीप सरल, अनील पिलानियां थिलोड़, सुनील भारीवास, प्रवेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed