{"_id":"5a887f164f1c1b187e8b6c0b","slug":"31518894870-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरोड़ीमल पार्क में रेहड़ी वालों ने शेड व शौचालय बनाकर देने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरोड़ीमल पार्क में रेहड़ी वालों ने शेड व शौचालय बनाकर देने की उठाई मांग
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरोड़ीमल पार्क में रेहड़ी वालों ने शेड बनाकर देने की उठाई मांग
भिवानी। किरोड़ीमल पार्क में शनिवार को थ्री व्हीलर रेहड़ी एवं फुटपाथ एसोसिएशन की बैठक प्रधान रामनिवास शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रेहड़ी व फुटपाथ के दुकानदारों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी।
प्रधान रामनिवास शर्मा ने कहा कि 15 फरवरी को रेहड़ी चालक एवं फुटपाथ के दुकानदार उपायुक्त से मिले थे। उपायुक्त ने दो टूक शब्दों में कह दिया था कि सभी रेहड़ी पार्क में लगेगी। उसी दिन एसोसिएशन ने यह फैसला कर लिया था कि 17 फरवरी सुबह से अपनी-अपनी रेहड़ी एवं दुकानें पार्क में लगाने शुरू कर दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जो जगह रेहड़ी व दुकानदारों को अलॉट की गई है वहां बचाव का कोई साधन नहीं है। इसलिए दुकानदारों को धूप में रहकर व्यवसाय करना पड़ेगा । इसलिए दुकानदारों के लिए टीन शेड की व्यवस्था की जाए। यदि जिला प्रशासन टीन शेड की व्यवस्था नहीं करता है तो रेहड़ी संचालकों खुद लगवाने की अनुमति दी जाए। रामनिवास शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन यह देखेगी कि रेहड़ी एवं फुटपाथ दुकानदार का टीन शेड लगवाने में कितना खर्चा आता है। इसके अलावा पानी व शौचालय की व्यवस्था भी की जाए। अगर जिला प्रशासन व सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।