{"_id":"5a5fa6ad4f1c1b61268b4eff","slug":"31516218029-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में युवाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में युवाओं ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में युवाओं ने किया प्रदर्शन
बहल। प्रदेश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में बुधवार को युवा इनेलो और इनसो ने संयुक्त रुप से प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश में आए दिन घटनाएं हो रही है इससे लगता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सरकार को कोई नियंत्रण नहीं रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की।
बुधवार को बड़ी संख्या में युवा तहसील परिसर पर एकत्रित हुए। युवाओं को संबोधित करते हुए इनेलो नेता दिनेश सिहाग सुरपुरा, इनसो कॉलेज प्रधान हिमत जावला एवं अमित सिधनवा ने कहा सरकार एक तरफ तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है वहीं दूसरी ओर प्रदेश में औसतन चार घंटे में कोई ना कोई बहन, बेटी दुष्कर्म का शिकार बन रही है। प्रदेश का गृह मंत्रालय खुद सीएम के पास होने के बाद भी कानून व्यवस्था फेल हो रही है।
कार्यकर्ताओं ने कस्बे में नारेबाजी करते राज्यपाल के नाम लिखा ज्ञापन तहसील कार्यालय में दिया। उन्होंने कहा कि सांसद दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला के दिशा निर्देश पर आज के विरोध प्रदर्शन के जरिए वे राज्यपाल महोदय से प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के चलते सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते है। इस अवसर पर मोहित महमिया, जेपी कासनी, नवीन बरालू, नीतिश पाजू, विकास बिधनोई, अशोक बड़दू, राकेश खोरड़ा, अभिषेक किलका, रूपेश कासनी, सुरेन्द्र, संदीप, अजमेर, जसवीर, शुभम, पिंटू, विनोद, रोहित, संजय, विकास, विक्की काकरोली, दिनेश, रोहित, मनोज, विनोद, मनजीत, रवि सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।