{"_id":"59627acb4f1c1bb4368b462e","slug":"31499626187-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय की बोरिंग धंसी, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय की बोरिंग धंसी, हादसे की आशंका
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
शंकरमल साबू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की बोरिंग बारिश का पानी जाने से धंस गई। इससे यहां गहरा गड्ढा हो गया है। यह कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। बोरिंग वाले स्थान के पास अक्सर विद्यार्थी पानी पीने के लिए जाते हैं। विद्यालय प्रशासन ने इसे शीघ्र दुरुस्त करवाने की बात कही है। विद्यालय में पूर्व की तरफ बने गेट के पास पानी की टंकी है। इसी के साथ एक बोरिंग है। कुछ दिन पहले हुई बारिश का पानी बोरिंग में चला गया। इससे वह धंस गई। इससे बोरिंग के पास बड़ा गड्ढा बन गया। यह गड्ढा बड़े हादसे का कारण बन सकता है। समाजसेवी रवि आजाद समेत अन्य लोगों ने सरकार, प्रशासन एवं विद्यालय प्रशासन से मांग की है कि इसे अति गंभीर विषय समझते हुए इसे शीघ्र व्यवस्थित करवाएं ताकि किसी लापरवाही के कारण कोई बड़ी घटना न हो। इस बारे में विद्यालय प्रशासन का कहना है कि बारिश का पानी बोरिंग की साइड में चला गया था। इस वजह से मिट्टी का कटाव हुआ है। इसे सही करवाया जाएगा।
बारिश के कारण से बोरिंग धंस गई है। इसके पास की जमीन दरक गई है। सोमवार को विद्यालय खुलने के साथ ही इसमें मिट्टी का भराव करवाया जाएगा।
कृष्णकुमार यादव, प्राचार्य, राजकीय विद्यालय, बहल।