{"_id":"6a8a037ae262e7a6fe0c5b08","slug":"300-youths-ran-against-drug-abuse-spreading-the-message-of-a-healthy-life-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155830-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नशे के खिलाफ दौड़े 300 युवा, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नशे के खिलाफ दौड़े 300 युवा, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
विज्ञापन
नशा मुक्त जागरूकता दौड़ को झंडी दिखा कर रवाना करते प्रो. बीके बेहरा।
भिवानी। द टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंसेज (टीआईटी) की ओर से शनिवार को नशा मुक्ति एवं युवा जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें करीब 300 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। दौड़ हुडा पार्क की मुख्य पार्किंग से शुरू होकर टीआईटी छात्रावास तक पहुंची।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में साहिल ने प्रथम, परमजीत ने द्वितीय और नितेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में रिया प्रथम, श्रुति द्वितीय और भूमिका तृतीय रहीं। विजेता प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।
संस्थान के निदेशक प्रो. बीके बेहरा ने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है। युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक और जिम्मेदार जीवन की ओर बढ़ना चाहिए। नशामुक्त समाज का निर्माण सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. वीबी दीक्षित, सुषमा दीक्षित, डॉ. राज आचार्य, डॉ. डीपी कौशिक, ऐश्वर्या शर्मा, प्रमोद कुमार और डॉ. मोनिका शर्मा मौजूद रहे।