{"_id":"6101af9e8ebc3e39604d5874","slug":"30-mm-rain-in-bhiwani-water-overflow-bhiwani-news-hsr607389971","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर रिमझिम, दिन में 30 एमएम बारिश से शहर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर रिमझिम, दिन में 30 एमएम बारिश से शहर में जलभराव
विज्ञापन
दिनोद गेट स्थित सड़क के दोनों ओर भरे बारिश के पानी से होकर गुजरते राहगीर। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर को जलभराव से निजात दिलाने के दावों की एक बार फिर पोल खुल गई। मंगलवार रात और बुधवार को दिन में हुई बारिश से निचले इलाकों में कई जगह सड़कें तालाब में तबदील हो गईं। टूटी सड़कों में बने गड्ढे और भी गहरे हो गए। अमरूत योजना के तहत तोड़ी गई सड़कों पर कीचड़ फैल गया, जिसमें भारी वाहन भी फंसकर जाम की वजह बन रहे हैं। जिससे आसपास के लोगों को भी काफी परेशानी हुई। पानी की निकासी करने में जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को काफी परेशानी हुई। बारिश के दौरान शहर में कई जगह बिजली भी गुल रही। मानसून फिर सक्रिय होने से मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन पानी की निकासी न होने से लोगों को परेशानी भी हो रही है।
यहां बने जलभराव के हालात
शहर के देवसर चुंगी, दिनोद गेट, रेस्ट हाउस के सामने, हांसी रोड, जैन चौक क्षेत्र, अग्रसेन चौक, एमसी कॉलोनी मोड़ सहित शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव हुआ। वहीं, घरों के अंदर भी पानी घुस गया। कई घंटों बाद बारिश के पानी की निकासी हो पाई।
यहां सड़कें बनी आफत
शहर के बावड़ी गेट, दादरी गेट, हनुमान ढाणी क्षेत्र में अमरूत योजना के तहत तोड़ी ग्रइं सड़कों पर कीचड़ फैल गया। जिससे सड़क ही राहगीरों व वाहन चालकों के लिए आफत बन गई। तोशाम रोड पर भी करीब आधा किलोमीटर सड़क पर कीचड़ फैल गया। इन हिस्सों में पैदल चल पाना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
पहले चेताया था, आखिर निनान बाईपास पर हो गया हादसा
दो दिन तक हुई लगातार बारिश की वजह से निनान बाईपास मार्ग पर कई जगह सड़क में भारी कटाव हो गए थे। कई जगह तो सड़क की तारकोल लेयर ही टिकी हुई थी, जबकि नीचे की मिट्टी पूरी तरह से खिसक चुकी थी। बुधवार को निनान बाईपास के उमराव अप्रोच रोड पर सड़क में बने कटाव के अंदर रोड़ी से भरा एक ट्रक फंस गया। अमर उजाला ने बाईपास सड़क में कटाव को लेकर समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद भी इसकी कोई सुध नहीं ली गई। ट्रक चालक भूरा सिंह ने बताया कि वह पिचौपा से रोड़ी भरकर सोनीपत जा रहा था। निनान बाईपास पर ट्रक फंस गया। जिससे उसके ट्रक को भी काफी नुकसान हुआ है।
पानी की निकासी कर दी जाएगी
शहर में जहां-जहां बरसाती पानी से जलभराव हुआ है, वहां पानी निकासी के प्रबंध किए गए हैं। नप अधिकारियों के साथ संभावित इलाकों का दौरा भी किया गया है। बारिश के कुछ घंटे बाद ही पूरे शहर से पानी की निकासी कर दी जाएगी।
- रणसिंह यादव, चेयरमैन नगर परिषद भिवानी।