फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   28,280 students will appear for board exams in Haryana

Bhiwani News: हरियाणा में 28,280 परीक्षार्थी देंगे सीनियर सेकेंडरी और सेकेंडरी की एक दिवसीय बोर्ड परीक्षा

Tue, 25 Jun 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 25 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
28,280 students will appear for board exams in Haryana
हरियाणा ​शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष डॉ. वीपी सिंह​।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एक दिवसीय परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी किए गए हैं। सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) कम्पार्टमेंट की एक दिवसीय परीक्षा जुलाई और सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट एवं अंक सुधार, पूर्ण विषयों की परीक्षा के प्रवेशपत्र (एडमिट कार्ड) सोमवार से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से पिछला अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम, माता का नाम भरते हुए डाउनलोड कर सकते हैं। इन परीक्षाओं मेें प्रदेशभर के 75 परीक्षा केंद्रों पर 28,280 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट एक दिवसीय परीक्षा तीन जुलाई को होगी। इसमें 20,707 परीक्षार्थी प्रदेशभर में 75 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। इनमें 12,529 छात्र और 8,178 छात्राएं शामिल हैं। इसी प्रकार सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट, अंक सुधार और पूर्ण विषयों की परीक्षाएं चार जुलाई से शुरू होकर 11 जुलाई तक संचालित होंगी। इस परीक्षा में प्रदेशभर में 28 परीक्षा केंद्रों में 7,573 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 4,895 छात्र और 2,678 छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉ. यादव ने बताया कि परीक्षाओं की शुचिता, विश्वसनीयता और गरिमा को बनाए रखने के लिए शिक्षा बोर्ड ने कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण के लिए 26 प्रभावी उड़नदस्तों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेशपत्र में फोटो, हस्ताक्षर और अन्य विवरण में कोई गलती है तो परीक्षाएं शुरू होने से पहले बोर्ड कार्यालय में आकर सुधार अवश्य करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थी अपना रंगीन प्रवेशपत्र ए-4 साइज पेपर पर ही प्रिंट करवाएं। परीक्षार्थी प्रवेशपत्र पर अपना वही रंगीन फोटो चिपकाएं जो आवेदन फार्म भरते समय अपलोड किया गया था और उसे अपने संबंधित विद्यालय से सत्यापित भी करवाएं। बिना प्रवेशपत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग परीक्षार्थी अपने से निम्न श्रेणी के किसी छात्र को लेखक के रूप में ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर बोर्ड की वेबसाइट पर जारी हेल्पलाइन नंबर 01664-254309 सेकेंडरी शाखा की ई-मेल आईडी assec@bseh.org.in और सीनियर सेेकेंडरी शाखा की ई-मेल आईडी assrs@bseh.org.in पर संपर्क कर समाधान पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed