फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   28 new patient found positive, doctor,

28 नए कोरोना संक्रमित मिले, 897 पहुंचा आंकड़ा

Thu, 13 Aug 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
28 new patient found positive, doctor,
कोरोना संक्रमित मरीज को लेकर जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
करीब 20 दिन बाद जिले में मंगलवार रात कोरोना वायरस का कहर बरपा। एक साथ 28 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुधवार को दिनभर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी पॉजिटिव मरीजों की हिस्ट्री तलाशने, उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने में जुटे रहे। बुधवार को अवकाश के बावजूद पांच सौ सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। वहीं चार ने कोरोना को मात भी दी। कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए सरोगियान ढाणी क्षेत्र में सैंपलिंग की जगह भीड़ रही मगर बाकी जगह सन्नाटा पसरा रहा और अधिकतर घरों के दरवाजे तक बंद रहे।
विज्ञापन

जिले में पिछले करीब 20 दिन से कोरोना वायरस कुछ नियंत्रण में नजर आ रहा था। हर रोज कुछ ही मरीज पॉजिटिव आ रहे थे मगर मंगलवार रात एक बार फिर कहर बरपा और एक साथ 28 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें तीन पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से चार, राय सिंह कॉलोनी, विकास नगर, पटेल नगर, बवानीखेड़ा से तीन-तीन, पुराना बस स्टैंड, कृष्णा कॉलोनी, आदर्श कॉलेज, एसबीआई बैंक, चटोरी गली से एक-एक शामिल रहा। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 897 तक पहुंच गया है। जिनमें 794 ठीक हो चुके है। अब 95 एक्टिव केस है।
विज्ञापन

ये नए केस आए सामने
- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से चार पॉजिटिव : पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से चार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 14 वर्षीय छात्रा है, जिसकी अन्य कोई अन्य ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। 60 वर्षीय व्यक्ति जो कि डीसी कार्यालय का पूर्व रीडर है। वह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है। 75 वर्षीय महिला गृहिणी है। 64 वर्षीय व्यक्ति जो कि घर पर ही रहता है। ये पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एएनएम, दुकानदार मिले पॉजिटिव : राय सिंह कॉलोनी में तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 47 वर्षीय व्यक्ति जो कि प्राईवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी 41 वर्षीय है, जो जालान अस्पताल में एएनएम है। जिसकी ड्यूटी कंटेनमेंट जोन में है। 25 वर्षीय व्यक्ति जिसकी सराय चौपटा भिवानी में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। इसकी कोई अन्य ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
- विकास नगर में मिले तीन पॉजिटिव : विकास नगर में तीन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें 65 वर्षीय महिला जो कि गृहिणी है। 11 वर्षीय लड़की एवं 12 वर्षीय लड़का जो कि विद्यार्थी है। ये पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए है।
- शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी मिले पॉजिटिव : पुराना बस स्टैंड से 38 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह शिक्षा बोर्ड में कार्यरत है और पहले से आए पॉजिटिव के संपर्क में आया है। कृष्णा कॉलोनी से 45 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो कि शिक्षा बोर्ड में कंप्यूटर सेल में दिहाड़ी पर कार्य करता है। इनके पिता का 24 जुलाई को निधन हो गया था और उन्हें श्रद्धांजलि देने काफी लोग आए थे।
- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मिली पॉजिटिव : आदर्श कॉलेज से 37 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह कॉलेज में चपरासी है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई है।
- दुकानदार, चाट विक्रेता मिले पॉजिटिव : घोसियान चौक से चार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 54 वर्षीय व्यक्ति जिसकी रोहतक गेट पर जूते की दुकान है। 50 वर्षीय महिला जो कि गृहिणी है। 45 वर्षीय व्यक्ति जो कि सब्जी मंडी में चाट विक्रेता है। 25 वर्षीय छात्र है। ये सभी पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए है।
- सीनियर इंस्पेक्टर मिला पॉजिटिव : गांव देवसर से 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पर सीनियर इंस्पेक्टर है। यह 31 जुलाई को भिवानी आया है।
- 90 वर्षी चौकीदार मिला पॉजिटिव : किशोरीलाल सेवा सदन से 90 वर्षीय व्यक्ति, जो कि सेवा सदन में चौकीदार है पॉजिटिव मिला। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।
- व्यक्ति के बाद पत्नी और बच्चे मिले पॉजिटिव : पटेल नगर में नौ अगस्त को मिले कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की 30 वर्षीय पत्नी, दो बच्चें छह वर्षीय लड़का व दो वर्षीय लड़की भी पॉजिटिव मिली है।
- महिला और वेटर मिले पॉजिटिव : बैंक कालोनी से 50 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो कि गृहिणी है और पॉजिटिव के संपर्क में आई है। चटोरी गली से 31 वर्षीय व्यक्ति है जो कि चटोरी गली रेस्टोरेंट में वेटर का कार्य करता है। यह डीसी कॉलोनी में रहता है। इसकी कोई अन्य ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
- बवानीखेड़ा में मिले तीन पॉजिटिव : बवानीखेड़ा से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 19 वर्षीय लड़की व 11 वर्षीय लड़का जो कि विद्यार्थी है। ये चार अगस्त को बरवाला अपनी बुआ के पास गए थे और नौ अगस्त को बवानीखेड़ा लौटे। 74 वर्षीय महिला जो इन दोनो बच्चों की दादी है की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- बैंककर्मी मिला पॉजिटिव : एसबीआई बैंक भिवानी से 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह मुख्य शाखा घंटाघर में कार्यरत है। वह 26 जुलाई को जोधपुर राजस्थान में गया था और 27 जुलाई को वापस लौटा।

वर्जन-
कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ रहे है, लोग सावधानी रखे। जहां तक संभव हो घर में ही रहे और बार-बार साबुन से हाथ धोते रहे। घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाए और सामुदायिक दूरी का पालन करें।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed