फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   28 candidates caught copying in board exam

बोर्ड परीक्षा में 28 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
28 candidates caught copying in board exam
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) फाइन आर्ट्स, संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत विषय की परीक्षा में विभिन्न उड़नदस्तों ने शनिवार को नकल के 28 मामले दर्ज किए।
विज्ञापन

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने हिसार के परीक्ष केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां परीक्षाएं सामान्य चल रही थीं। बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार के उड़नदस्ते ने बवानीखेड़ा व पुर के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां नकल के आठ मामले दर्ज किए। संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने महेंद्रगढ़ एवं बवानीखेड़ा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल करते पांच परीक्षार्थी पकड़े। अध्यक्ष विशेष उड़नदस्तों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और नकल के आठ मामले पकड़े। गठित अन्य उड़नदस्तों ने नकल के सात केस दर्ज किए। प्रदेशभर में शनिवार को सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षा के लिए 594 परीक्षा केंद्रों पर 22963 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed