{"_id":"5abe94db4f1c1bd6618b495f","slug":"21522439387-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणबीर मंढ़ोली कलां बने सतगामा कन्नी के नए प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणबीर मंढ़ोली कलां बने सतगामा कन्नी के नए प्रधान
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर मंढ़ोली कलां बने सतगामा कन्नी के नए प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
बहल। सिधनवा गांव के बाबा सिद्धनाथ धाम में सतगामा कन्नी की बैठक हुई। बैठक में मंढ़ोली कलां गांव के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रणबीर सिंह को कन्नी का नया प्रधान चुना गया। वहीं, पूर्व सरपंच सतबीर सिंह कासनी कलां को कन्नी का उपप्रधान बनाया गया। इसके अलावा कन्नी की शेष कार्यकारिणी का गठन किया गया।
शुक्रवार को सिद्धनाथ धाम में आयोजित बैठक की अध्यक्षता चौ. बनवारी लाल मंढ़ोली कलां ने की जबकि संचालन पूर्व सरपंच दयाचंद ने किया। बैठक में सर्वसमति से रणबीर सिंह मंढ़ोली कलां के नाम पर सहमति बनी। इसके अलावा पूर्व सरपंच सतबीर कासनी कलां को उपप्रधान, कैप्टन ईश्वर सिंह को सचिव, सुमेर सिंह को सहसचिव और सूरत सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्त कार्यकारिणी का कार्यकाल पांच साल निर्धारित किया गया। इसके अलावा यह निर्णय हुेआ कि किसी सदस्य द्वारा पद छोड़ने या किसी अन्य कारण से रिक्त पद को भरने के लिए कन्नी की विशेष बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों के सामने अपने पद और गरिमा का निष्ठापूर्वक पालन करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजकरण, विजयसिंह नंबरदार, दयाचंद पूर्व सरपंच, सतपाल सरपंच, महीपाल सिंह, जयभगवान, अत्तरसिंह, महाबीर सिंह, मीरसिंह, राजकुमार, प्रदीप मंढ़ोली कलां, प्रवीण काला, नितिन सिधनवा मौजूद रहे।