{"_id":"5a21ae714f1c1b71548c0b0b","slug":"21512156785-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लीक होने से कचहरी में पानी भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लीक होने से कचहरी में पानी भरा
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी।लघु सचिवालय के बैक साइड एलआईसी रोड पर पानी की पाइप क्या लीक हुई, कचहरी में पानी फैल गया। दो दिन से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्री नवीस, फोटोस्टेट की दुकानों की ओर से आने-जाने का रास्ता लगभग बंद हो गया। जलभराव से अधिवक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ी।
पिछले दो दिन से लघु सचिवालय के हिस्से में पानी भर जाने के बावजूद जनस्वास्थ्य विभाग ने सुध नहीं ली। शुक्रवार दोपहर बाद एलआईसी रोड और कचहरी व तहसील परिसर में पानी इतना बढ़ गया कि आना-जाना बंद हो गया। अधिवक्ताओं व अन्य लोगों जनस्वास्थ्य विभाग को सूचित किया, लेकिन दो दिन से समस्या जस की तस है।
इस बारे में भाजपा निगरानी समिति के चेयरमैन धीरज सैनी एडवोकेट व नगर मंडल अध्यक्ष अनिल ने जनस्वास्थ्य विभाग के जेई से बात की, लेकिन कई कॉल के बावजूद फोन नहीं उठाया। यहां तक कि मैसेज भी किया। बाद में एडवोकेट सैनी ने एसडीओ से बात की और हालात के बारे में अवगत कराया। इसके बाद विभाग हरकत में आया।
विज्ञापन
--
रात के अंधेरे में पाइप लाइन की मरम्मत
दो दिन से विभाग की अनदेखी जब मुद्दा बनी तो जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रात के अंधेरे में लीकेज लाइन की मरम्मत की। विभाग के जेई ने बताया कि लाइन ठीक कर दी गई है। बरसों पुरानी लाइन थी, जंग की वजह से टूट गई थी, अब नया टुकड़ा लगवा दिया है। फोन न उठाए जाने की बात पर जेई ने बताया कि वे बीमार थे, जिस वक्त कॉल की गई, उस समय उल्टी लगी हुई थी।
पानी की वजह से सारा रोड बंद है और रोड भी सारा टूटा है। लोगों को आनेे जाने मे दिक्कत होती है। प्रशासन को भी कह चुकेे हैं, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सरकार भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
अमित दहिया, एडवाकेट
वकीलों को आने-जाने मे काफी परेशानी होती है। दो दिन से पानी भरा हुआ है। लोगो को आने -जाने मे दिक्कत होती है। लघु सचिवालय के पास ऐसी दिक्कत है। यह तो बहुत भारी समस्या है। प्रशासन इस पर कोई ध्यान नही दे रहा है। इसी इमारत के साथ लगती बिल्डिंग में एसडीएम का भी दफ्तर है।
सुमन, एडवोकेट
यहां पर पानी दो दिन से भरा हुआ है। पानी की वजह से काम भी कम हुआ है। सीवर भी रुके हुए हैं। दो-तीन बार प्रशासन को भी शिकायत की है। लेकिन, समस्या का कोई हल नही निकला है। अगर ऐसे ही पानी भरा रहा तो सबको परेशानी है।
अनिल कुमार, फोटोस्टेट दुकान संचालक