{"_id":"5a68d98e4f1c1b8f268b633c","slug":"201516820878-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस : फु ल ड्रेस में रिहर्सल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस : फु ल ड्रेस में रिहर्सल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस : फुल ड्रेस में रिहर्सल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
भिवानी। गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर स्कूली बच्चों ने जमकर मेहनत की। कार्यक्रम में सीटीएम महेश कुमार ने प्रस्तुतियों में कमियों को दूर करने के आदेश दिए। कड़ाके सर्दी के बावजूद बच्चों ने जोश-खरोश के साथ अपनी प्रस्तुति दी।
बुधवार को भीम स्टेडियम में मुख्य अतिथि उपायुक्त अंशज सिंह ने अंतिम रिहर्सल में झंडा फहराकर परेड सदस्यों को सलामी दी। गणतंत्र दिवस समारोह में विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच ध्वजारोहण करेंगी।
भीम स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। समारोह मेें होने वाले सभी कार्यक्रम को मुख्य अतिथि उपायुक्त अंशज सिंह व सीटीएम महेश सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने झंडा फहरा परेड को सलामी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बच्चों ने बारी-बारी से अपने प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुतियों को देख सीटीएम महेश कुमार ने बच्चों की कमियों को बताया और अध्यापकों को कमियां दूर करने के निर्देश दिए। वैश्य मॉॅडल स्कूल और हलवासिया विद्या विहार स्कूल की टीम में भारी को सीटीएम ने वीरवार को दोबारा से फाइनल रिहर्सल के लिए स्टेडियम में बुलाया और रिहर्सल में कई बदलाव करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
इस मौके पर भीम स्टेडियम में पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया, एसडीएम सतीश कुमार, नगराधीश महेश कुमार व जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
--
परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल
परेड, पीटी, व सांस्कृतिक कार्यक्रम के बच्चों ने बुधवार को अपनी अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बीपीएस स्कूल अलग अलग राज्यों की नृत्य की प्रस्तुुति दी। केएम पब्लिक स्कूल ने राज्यस्थानी नृत्य की प्रस्तुति दी और बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। वैश्य स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के गाने पर प्रस्तुति दी। एसआरएस स्कूल के बच्चों ने योगा, जीजीएसएसएस स्कूल ने हरियाणवी डांस के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। हलवासिया विद्या विहार स्कूल ने देशभक्ति गाने पर अपनी प्रस्तुति दी।