फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दो दिन से एक्स-रे मशीन खराब, मरीज बेहाल

दो दिन से एक्स-रे मशीन खराब, मरीज बेहाल

Thu, 12 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
दो दिन से एक्स-रे मशीन खराब, मरीज बेहाल
दो दिन से एक्स-रे मशीन खराब, मरीज बेहाल
विज्ञापन

भिवानी। जिला अस्पताल की एक्स-रे मशीन दो दिन से खराब है। एक्स-रे के लिए पिछले 48 घंटे से मरीज बेहाल हैं। बुधवार को दोपहर तक एक्स-रे कराने वालों की लाइन लगी रही। लेकिन, लगातार दूसरे दिन मरीजों को निराश लौटना पड़ा। जिन मरीजों की हालत गंभीर थी, उन्हें प्राइवेट सेंटर की ओर रुख करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में हर रोज औसतन 50 से ज्यादा एक्स-रे होते हैं। इनमें ओपीडी, इमरजेंसी के अलावा वार्डों में उपचाराधीन मरीज शामिल हैं। सूत्र बताते हैं कि एक्स-रे मशीन में पिछले कुछ दिनों से तकनीकी फॉल्ट आया हुआ है। जैसे-तैसे काम चल रहा था। मंगलवार सुबह एक्स-रे मशीन चलाने कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

एक्स-रे रूम के बाहर बुधवार सुबह भी एक्स-रे कराने वालों की लंबी लाइन लगी लेकिन आज भी एक्स-रे नहीं हो सके। हालांकि, कुछ समय बाद एक्स-रे मशीन ठीक करने के लिए इंजीनियर पहुंच गया, लेकिन मशक्कत के बाद भी मशीन दुरुस्त नहीं हो पाई। बड़ी संख्या में मरीज इस उम्मीद के साथ एक्स-रे रूम के बाहर जमे रहे कि मशीन ठीक हो उनका एक्स-रे हो जाए। जिन मरीजों को ज्यादा तकलीफ थी, उनको एक्स-रे कराने के लिए अस्पताल से बाहर का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मशीन होने से परेशानी ज्यादा
जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन इकलौती है। कोई स्टैंड-बाई मशीन नहीं है। इस वजह से जब भी एक्स-रे मशीन खराब होती है, तब-तब मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इंतजार के अलावा यदि अस्पताल से बाहर एक्स-रे कराने पड़े तो आर्थिक चपत भी लगती है।

मनजीत अपनी बीमार नानी के इलाज के लिए चरखी दादरी अस्पताल गया था। उसकी नानी के हाथ में दर्द है। वहां से भिवानी रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने एक्स-रे कराने को कहा है। लेकिन, दो दिन से चक्कर लगा रहे हैं एक्स-रे नहीं हो रहा है। इतने बड़े हॉस्पिटल में एक्स-रे के लिए लोग तरस रहे हैं। विभाग को ध्यान देना चाहिए।
मनजीत

दो दिन से एक्स-रे के लिए अस्पताल के चक्कर काट रही हूं। उसके पीठ में दर्द है, चिकित्सकों ने एक्स-रे के लिए कहा है। बिना एक्स-रे इलाज शुरू नहीं हो रहा है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए विभाग को तुरंत मशीन ठीक करानी चाहिए।

दीक्षा, भिवानी

एक्स-रे मशीन की वर्किंग में दो दिन से दिक्कत है। कल कुछ एक्स-रे हुए थे, लेकिन आज नहीं हो पाए। कंपनी से इंजीनियर को बुलाया गया है, संभवतया आज आकर मरम्मत शुरू कर देगा।
डॉ. अनिल शर्मा, इंचार्ज, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड केंद्र
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed