फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   20 acres of crop submerged due to link canal break

लिंक नहर टूटने से 20 एकड़ फसल हुई जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
20 acres of crop submerged due to link canal break
तोशाम। गांव थिलोड़ व आलमपुर के बीच खेतों में लिंक नहर टूटने से करीबन 20 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। जिससे किसानों की मूली व सरसों की फसल में काफी नुकसान हो गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मानें तो लिंक नहर की हालात खस्ता होने के कारण टूट गई है। टूटने के करीबन आधा घंटे बाद ही नहर को पीछे से बंद करवा दिया। किसान दलबीर, बिट्टू, महेंद्र, बलजीत ने बताया कि लिंक नहर टूटने से उनकी मूली व सरसों की फसल में काफी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण उनकी फसल खराब हो गई थी। अब नहर टूटने से बोई हुई फसल में नुकसान हो गया। किसानों ने उच्चाधिकारियों से मौके गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके। इस बारे में सिंचाई विभाग के एसडीओ अंशुल कादियान ने बताया कि नहर की हालात खस्ता होने के कारण टूट गई। नहर पर कार्य चल रहा है। पाइप नहर के अंदर डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed