फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पिता ने फोन मिलाया तो पुत्र ने कहा- कुंए में हूं बचा लो

पिता ने फोन मिलाया तो पुत्र ने कहा- कुंए में हूं बचा लो

Wed, 14 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पिता ने फोन मिलाया तो पुत्र ने कहा- कुंए में हूं बचा लो
पिता ने फोन कर पूछा कहां हो तो पुत्र बोला- कुंए में हूं बचा लो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
कस्बे में जाको राखो साइंया, मार सके न कोई वाली कहावत उस वक्त चरितार्थ हुई जब करीब दो सौ फीट गहरे कुएं में गिरे युवक की मोबाइल नेटवर्क मिलने से जान बच गई। पैर फिसलने से जैसे ही युवक कुएं में गिरा तो उसका मोबाइल बज गया और वह घटना की सूचना अपने पिता को देने में कामयाब हो गया। इस पर युवक के पिता ने पुलिस की मदद से अपने पुत्र को सुरक्षित निकाल लिया।
घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे की है। सुरपुरा कलां निवासी संदीप (18) अपने गांव से बहल ढाणी में जा रहा था। इसी बीच उसे प्यास लगी तो वह रास्ते में पड़ने वाले एक कुएं पर पानी पीने चला गया। पानी देखते हुुए अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर कुएं में जा गिरा। करीब 200 फीट की गहराई में जाने के बाद उसके हाथ प्लास्टिक का पाइप लग गया। जैसे-तैसे वह सहारा लेकर पाइप पर बैठ गया। संयोगवश इसी बीच उसके पिता ने उससे किसी काम के लिए फोन मिलाया तो उसकी जेब में रखे मोबाइल की घंटी घनघना उठी। पिता ने जब उससे बात की तो उसने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वह कुएं में गिर गया है और बीच में अटका हुआ है।
विज्ञापन

इस पर युवक के पिता ने बहल पुलिस को सूचना दी। इस पर बहल पुलिस जांच अनूप सिंह, एसपीओ सत्यपाल सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मचारियों ने लोगों की मदद से रस्सी की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि युवक को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई, लेकिन वह घटना से सहम गया था। युवक के पिता और अन्य लोगों ने पुलिस द्वारा की गई तत्पर कार्रवाई के लिए उनका धन्यवाद किया। युवक के पिता रणबीर ने कहा कि आज उस पर भगवान की विशेष कृपा रही कि उसका पुत्र मौत के मुंह से वापस आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed