{"_id":"5a2990e04f1c1b78548c1b8b","slug":"191512673504-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों ने सीएसडी कैंटीन खोलने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों ने सीएसडी कैंटीन खोलने की मांग की
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिकों ने सीएसडी कैंटीन खोलने की मांग की
बहल। बहल में सीएसडी कैंटीन खोलने तथा अन्य मांगों को लेकर भूतपूर्व सैनिकों ने मीटिंग आयोजित की। मीटिंग में पूर्व सैनिकों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत है। लेकिन, सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। सैनिकों ने कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं होने पर वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
वीरवार को आयोजित मीटिंग में पूर्व सैनिकों ने कहा कि बहल में सीएसडी कैंटीन खोलनेे, ईसीएचएसएच की सुविधा दिए जाने, रेस्ट हाउस का निर्माण किए जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। प्रशासन द्वारा एक बार सीएसडी कैंटीन की वैकल्पिक व्यवस्था भी शुरू की गई थी लेकिन उसे भी बंद कर दिया गया है। वे अनेक बार इस समस्या को अधिकारियों के संज्ञान में ला चुके हैं। लेकिन, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
पूर्व सैनिकों ने बहल में शहीद स्मारक बनाने के लिए बहल पंचायत के सरपंच गजानंद अग्रवाल से जमीन दिए जाने की मांग की। इस पर सरपंच ने पूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया कि पंचायत सदस्यों की सहमति से उनको जमीन दिए जाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सूबेदार रामकरण, हवलदार बनवारी लाल, रोहताश, कन्हैयालाल, हीरालाल, धर्मसिंह, रणबीर, शेरसिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक मौजूद रहे।